फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The mangalsutra of the woman who came to the market to shop with her husband was snatched

पति संग बाजार में खरीदारी करने आई महिला का मंगलसूत्र छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
The mangalsutra of the woman who came to the market to shop with her husband was snatched
हिसार। राजगुरु मार्केट में पति संग खरीदारी करने आई महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद दंपति उन्हें पकड़ने के लिए पीछे भी दौड़े, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। पास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में छीना-झपटी करने वालों के चेहरे कैद हो गए है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में धांसू गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि शनिवार दोपहर को पत्नी के साथ राजगुरु मार्केट में खरीदारी करने के लिए आया था। साढ़े तीन बजे के करीब पूजा मार्केट में खरीदारी करने के बाद बाहर आ रही थी। इसी दौरान बाइक पर पीछे से दो युवक आए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। पास आते ही बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर पत्नी के गले में पहने हुए मंगलसूत्र को छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पीछे भी दौड़े, लेकिन पकड़ नहीं पाए। दोनों युवक पारिजात चौक की तरफ फरार हुए है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed