फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The knife had pierced the heart, wounds were also found on the hands, legs and head.

Hisar News: दिल को चीर गया था चाकू...हाथ-पैर और सिर पर भी मिले घाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The knife had pierced the heart, wounds were also found on the hands, legs and head.
हिसार। बीएसएफ से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक प्रॉपर्टी डीलर कलम सिंह के शरीर और अंदरूनी अंगों पर चाकू के वार से कई गंभीर घाव हो गए थे। दिल के अंदर 7 सेमी तक चाकू घुसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में करवाए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में उनके पेट, बाएं कंधे व सिर में भी चाकू के घाव पाए गए। उधर, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी योगेश का अभी सुराग नहीं लगा है। उस पर आजाद नगर थाने में कई मामले दर्ज हैं और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में लाडवा निवासी कश्मीरी सिंह ने रिपोर्ट दी कि वे चार भाई व 2 बहनें हैं। सबसे बड़ा कलम सिंह (63), वर्ष 2011 में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। परिवार दयानंद काॅलोनी की गली नंबर 5 में रहता है। सेवानिवृत्त होने के बाद कलम सिंह ने सेक्टर 9-11 में मुन्ना स्वीट्स के सामने अमन प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस खोला था।
विज्ञापन

मेरे लिए खाने का सामान लेने का कहकर गए थे...
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीरी सिंह ने बताया कि रविवार शाम वह किसी काम से कलम सिंह के पास उनके ऑफिस में गया था। तब भाई ने कहा कि मैं तेरे लिए मुन्ना स्वीट्स से खाने का सामान लेकर आता हूं। थोड़ी देर बाद मुझे शोर-शराबा सुनाई दिया तो ऑफिस बाहर आया। मैंने देखा कि मुन्ना स्वीट्स के सामने झगड़ा हो रहा था। चार-पांच लड़के कलम सिंह को घेरे हुए थे और उसे चोटें मार रहे थे। भाई जोर-जोर से चिल्ला रहा था। मैंने भतीजे विकास को बुलाया। मैं झगड़ा कर रहे लड़कों के पास पहुंचा तब तक वे भाग निकले। कलम सिंह वहां लहूलुहान पड़े थे। इसी बीच विकास आ गया। दोनों घायल कलम सिंह को जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप: रंजिश में की गई हत्या
पुलिस को दिए बयान में कश्मीरी सिंह ने बताया कि दो दिन पहले भी इन्हीं लड़कों ने कलम सिंह के ऑफिस के सामने आपस में झगड़ा किया था। कलम सिंह ने उन्हें वहां से भगा दिया था। इसी रंजिश में हत्या कर दी है। हमलावरों में एक सातरोड खास निवासी संजय और आजाद नगर निवासी योगेश नैन है। योगेश ने ही कलम सिंह पर चाकू से कई वार किए। संजय व अन्य ने भी पीटा। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी व जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि सातरोड निवासी रोहित व संजय को गिरफ्तार कर लिया है। योगेश नैन की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पूर्वोत्तर राज्यों में थी आखिरी पोस्टिंग
विकास ने बताया कि मेरे पिता कलम सिंह की आखिरी पोस्टिंग पूर्वोत्तर राज्यों में थी। वारदात से करीब 10 मिनट पहले ही घर का कुछ सामान लाने के लिए मेरी उनसे फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था कि थोड़ी देर में घर आ जाएंगे। विकास ने कहा कि वह बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहा है। एक बहन है, जो शादीशुदा है।

74 सेकेंड का वीडियो...कलम सिंह हमलावरों से करते हैं मुकाबला
वारदात का एक मिनट 14 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें कलम सिंह दो गुटों के झगड़े में बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक युवक हाथ में चाकू लिए उन पर लगातार वार करता दिखाई दे रहा है। वह उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा देता है। कलम सिंह उठते हैं और उससे मुकाबला करते हैं। इस दौरान वह हमलावर हट जाता है और दूसरा युवक किसी हथियार से उन पर हमला करता है। इस बार कलम सिंह जमीन पर गिर जाते हैं और फिर उठ नहीं पाते। युवक यह भी देखता है कि कलम सिंह जिंदा है या मर गए।
अपराधी बेखौफ....8 माह में 5 बड़े हत्याकांड

हिसार। शहर में पिछले 8 माह में 5 बड़े हत्याकांड कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तीन मामलों में तो अपराधियों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया है। नवंबर 2025 में मिलगेट क्षेत्र में पुलिस उपनिरीक्षक रमेश कुमार की हत्या की घटना को लोग भूले भी नहीं कि रविवार को सेक्टर 9-11 मोड़ के पास सरेराह बीएसएफ के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक कलम सिंह की हत्या कर डाली। यह पांचवीं और इसी माह में दूसरी वारदात है। इससे पहले बीते साल हत्या की तीन वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, पुलिस महकमा दावा कर रहा है कि पहले की तुलना में अपराध कम हुए हैं।
केस 1
हुड़दंग करने से रोका तो एसआई को पीट-पीटकर मार डाला
6 नवंबर 2025 को मिलगेट क्षेत्र में स्थित श्यामलाल की ढाणी में हुड़दंग कर रहे कुछ लोगों को टोकने पर पुलिस उपनिरीक्षक रमेश कुमार की ईंट-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होकर सब इंस्पेक्टर तक पहुंचे रमेश कुमार एडीजीपी कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जनवरी 2026 में उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।
केस 2
दुकान में घुसकर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
4 अक्तूबर 2025 को पुरानी सब्जी मंडी पुल के पास बदमाशों ने एक दुकान के अंदर घुसकर रानू सैनी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। वारदात से कुछ समय रानू दुकान के बाहर बैठा बिस्कुट खा रहा था। इस दौरान बाइक पर आए युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। बचाव के लिए वह दुकान में घुस गया। हमलावर भी दुकान में घुस गए और उसे चाकुओं से गोद डाला।
केस 3
होटल मैनेजर को डंडों से पीटकर मार डाला
15 जुलाई 2025 की रात करीब साढ़े 8 बजे कैंप चौक स्थित होटल वोल्कास के मैनेजर दीक्षित उर्फ पारस पर दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लोगों ने पारस को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि पारस ने युवकों को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर होटल में कमरा देने से मना कर दिया था। इसी रंजिश में उन्होंने उस पर हमला किया।
केस -4
रैन बसेरे में पीट-पीटकर वेटर की हत्या
17 फरवरी 2026 की रात नगर निगम के मधुबन पार्क के सामने बने रैन बसेरे में एक वेटर की हत्या कर दी गई। आरोपी कृष्ण ने शराब के नशे में बलकार को लात-घूसों से पीटा। इससे उसकी 10 पसलियां टूट गईं और फेफड़ों व दिल को भी नुकसान पहुंचा। बलकार जींद जिले के गांव सुरबरा का रहने वाला था और 16 साल से घर छोड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

------------
अपराधों में पहले की तुलना कमी आई है। इस साल अब तक 700 केस दर्ज हुए हैं। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 950 केस दर्ज किए गए थे। 2021-22 में जिलेभर के थानों में 10 हजार केस दर्ज किए गए थे। अब सालाना औसतन साढ़े 6 हजार केस दर्ज हो रहे हैं।
- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed