फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The kitchen budget is spoiling the prices of tomatoes and onions

टमाटर-प्याज के दाम बिगाड़ रहे रसोई का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The kitchen budget is spoiling the prices of tomatoes and onions
हांसी। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। टमाटर लोगों को रुलाने का काम कर रहा है। 20 रुपये प्रति किलो वाला टमाटर अब 70 से 80 रुपये किलोग्राम के भाव पर मिल रहा है। उपभोक्ता टमाटर खरीदने से परहेज करने लगे हैं। यही हाल प्याज का है। प्याज के दाम जो कुछ दिन पहले 15 से 20 रुपये प्रति किलो थे। अब प्याज 40 से 50 रुपये किलोग्राम के भाव लोगों के आंसू निकाल रहा है। टमाटर, प्याज के दाम बढ़ने से रसोई का बजट कई गुणा बढ़ गया है। लोग प्याज व टमाटर खरीदने से परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ने से नारियल पानी का रेट भी दस रुपये प्रति पीस महंगा हो गया है। शादियों का सीजन होने के कारण सब्जी और फल की मांग बढ़ गई है। रोजाना सब्जियों और फलों के दाम बढ़ रहे हैं। प्रशासन लोगों को राहत देने में विफल साबित हो रहा है। सब्जियों के महंगे दाम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ रहा है। सब्जी विक्रेता अनिल चावला ने बताया कि सब्जियों के दाम कई गुणा बढ़ गए हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से उनकी दुकानदारी पर भी काफी असर पड़ा है। लोग बढ़ते दामों के बीच सब्जियां कम खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

गृहिणी पुष्पा शर्मा, अनीता का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने से विशेषकर टमाटर और प्याज के दाम उन्हें रुलाने का काम कर रहे हैं। रसोई चलाना मुश्किल हो चला है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम तो हर महीने बढ़ जाता है। रसोई का खर्च चलाने के लिए घर के अन्य जरूरी मदों में कटोती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी प्रति किलो
टमाटर 70 से 80
प्याज 40 से 50
भिंडी 30 से 40
गोभी 40 से 50
गाजर 35 से 50
बैंगन 20 से 30
पालक 30 से 40
मेथी 20 से 30
हरी मिर्च 50 से 60
मूली 20 से 25
लहसुन 80 से 100
अरबी 25 से 30
आलू 20 से 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed