{"_id":"6a89fbd90ab71d88a402951f","slug":"the-junior-womens-hockey-final-between-haryana-and-jharkhand-is-today-in-the-semifinals-haryanas-team-beat-chhattisgarh-8-0-hisar-news-c-21-hsr1020-935969-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जूनियर महिला हॉकी का खिताबी मुकाबला हरियाणा-झारखंड में आज, सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने छत्तीसगढ़ को 8-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जूनियर महिला हॉकी का खिताबी मुकाबला हरियाणा-झारखंड में आज, सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने छत्तीसगढ़ को 8-0 से हराया
विज्ञापन
हिसार। महाराष्ट्र के पुणे में 12 अगस्त से चल रही जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबला रविवार को हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जाएगा।
कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में हिसार और हांसी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
हिसार की शशि ने सेमीफाइनल में दागे चार गोल : हिसार की शशि खासा हरियाणा टीम की कप्तान हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में चार गोल दागकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं उमरा गांव की दीक्षा ने भी बेहतरीन खेल कौशल दिखाया।
विज्ञापन
उधर गांव डाबड़ा निवासी संजय कालीरावणा भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया। संजय की सफलता पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। उनके शुरुआती कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि संजय ने चंडीगढ़ में भी हॉकी का प्रशिक्षण लिया है।