फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The journey from love marriage to divorce is shown in the play Jab We Separated

जब वी सेपरेटिड नाटक के मंचन के साथ नाट्योत्सव का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
The journey from love marriage to divorce is shown in the play Jab We Separated
हिसार। रंग आंगन उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को जिंदल क्लब में जब वी सेपरेटेड नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के निर्देशक बॉलीवुड कलाकार राकेश बेदी ने खुद भी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सुपवा के कुलपति महाभारत सीरियल के युद्धिष्ठर गजेंद्र चौहान भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए हिसार पहुंचे। नाटक में एक प्रेम कहानी के शादी से तलाक तक का सफर दिखाया गया।
विज्ञापन

रंग आंगन उत्सव में रंगकर्मी मनीष जोशी की अगुवाई में किए गए इस नाट्योत्सव में रोजाना दो नाटक का मंचन हुआ। उत्सव के आखिरी दिन जब वी सेपरेटेड नाटक का मंचन किया गया। नाटक के निर्देशक राकेश बेदी थे। अभिनेता राहुल गुज्जर और अभिनेत्री निखार खुल्लर की अहम भूमिका रही। यह नाटक मुख्य तीन कलाकारों पर आधारित था। नाटक में दिखाया गया कि राहुल गुज्जर अपनी पत्नी निखार खुल्लर से प्रेम के बाद शादी करता है। कुछ समय बाद दोनों में विवाद होता है। नायिका अपने पति पर शक करने लगती है। दोनों तलाक के लिए अदालत पहुंचते हैं। अदालत दोनों को तलाक से पहले 6 महीने का समय देती है। इन छह महीने में वह कैसे रहते हैं, इस पर पूरा नाटक आधारित रहा। इन दोनों के बीच पड़ोसी बैंक मैनेजर भी डोरे डालने का प्रयास करता है। राकेश बेदी उनका पड़ोसी है जो बीच-बीच में आकर उनको डिस्टर्ब करता है। वह अपनी नायिका में अपनी बेटी देखता है। दोनों को एक करने के लिए उनकी बेटी मेघा बड़ा भूमिका निभाती है। आखिरी फैसला दर्शकों पर छोड़ा जाता है कि क्या अलग होना चाहिए। शुक्रवार को समापन से पहले बाल भवन में सतीश कश्यप ने सांग प्रस्तुत किया। कोरोना को लेकर लोगों के व्यवहार को दिखाया गया।
विज्ञापन

सुपवा के जरिये कला को निखारेंगे : गजेंद्र चौहान
नाट्योत्सव के समापन पर पहुंचे सुपवा कुलपति गजेंद्र चौहान ने कहा कि हरियाणा में बहुत प्रतिभा है। आने वाले समय में यहां सिनेमा अच्छा निखरेगा। सुपवा के जरिये कला को निखारने के लिए प्रयास किया जाएगा। युवाओं को कला के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। राकेश बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हिसार के लोग थियेटर करने में सहयोग करते हैं। यहां हर बार आता हूं। यहां के लोगों का प्यार मुझे खींच लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed