फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The hospital received five breeding checkers, speeding up larva testing

Hisar News: अस्पताल को मिले पांच ब्रीडिंग चेकर, लार्वा जांच में आएगी तेजी

Mon, 03 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The hospital received five breeding checkers, speeding up larva testing
हांसी। नागरिक अस्पताल को को पांच ब्रीडिंग चेकर मिले हैं। इससे लार्वा जांच में तेजी आएगी। इससे पहले शहर में करीब एक लाख की आबादी पर लार्वा जांच के लिए केवल एक ही ब्रीडिंग चेकर था।
विज्ञापन

शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने ब्रीडिंग चेकर की मांग की थी। अब जाकर इस मांग को पूरा किया गया है। ब्रीडिंग चेकर से जगह जगह लार्वा जांच के कार्य में तेजी आएगी। साथ ही जहां लार्वा मिलेगा उसे नष्ट भी करवाया जाएगा। इन्हें सोमवार से मैदान में उतारा जाएगा। ब्रीडिंग चेकर अधिक मात्रा में लार्वा मिलने पर नोटिस भी थमाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि पहले वह लोगों को जागरूक भी करेंगे कि वह अपने घर की छतों, फ्रिज और गमलों की ट्रे में साफ पानी न जमा होने दें। साथ ही वह डोर टू डोर जाकर परिवार का डाटा भी लेंगे कि कोई लंबे समय से बीमार तो नहीं हो रहा। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ़ राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि ब्रीडिंग चेकर को फील्ड में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉगिंग की रफ्तार धीमी
मच्छरों की फौज पर प्रहार करने के लिए नगर परिषद की तरफ से फॉगिंग की जाती है, लेकिन फॉगिंग का कार्य धीमा है। पिछले कई दिनों से फॉगिंग का कार्य बंद भी है। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed