फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The help desk has not been set up yet, the DMFD is closed at the station, and checking is left to God's mercy.

Hisar News: हेल्प डेस्क आज तक नहीं बना, स्टेशन पर बंद डीएफएमडी, चेकिंग रामभरोसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The help desk has not been set up yet, the DMFD is closed at the station, and checking is left to God's mercy.
 रेलवे स्टेशन पर खड़ी सिकंदराबाद ट्रेन।
हिसार। शहर के रेलवे स्टेशन पर रोजाना 10 हजार से अधिक यात्री आते-जाते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से चरमराई हुई है। स्टेशन पर लगा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) महीनों से बंद पड़ा है। शुरुआती दिनों में यात्रियों की चेकिंग नियमित होती थी, लेकिन अब यहां कोई कर्मचारी तैनात नहीं रहता। दूसरी बड़ी बात स्टेशन पर अब तक यात्री हेल्प डेस्क भी नहीं बन पाई है, जिससे शिकायत करने आए लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस कर्मी कई बार यात्री हेल्प डेस्क की जरूरत को लेकर मांग उठा चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। स्टेशन पर पुलिस कर्मचारियों के बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। यदि हेल्प डेस्क बन जाए तो यात्री सीधे वहीं शिकायत दे पाएंगे, जबकि अधिकांश मामले अभी जीआरपी थाने में दर्ज होते हैं, जो रेलवे कॉलोनी में बना है। कई यात्री लोकेशन पता न होने के कारण थाने तक पहुंच ही नहीं पाते। वहीं, स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए जल्द 20 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से जुड़ी चोरी, छीना-झपटी, गुमशुदगी, सुसाइड और अन्य आपराधिक शिकायतें जीआरपी थाने में दर्ज होती हैं। थाने की लोकेशन रेलवे कॉलोनी में एक तरफ होने के कारण कई बार यात्री वहां तक नहीं पहुंच पाते। वहीं आरपीएफ में रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, चोरी करना और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें दर्ज की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed