{"_id":"69b1a4551f013520490c4896","slug":"the-heat-started-to-bother-the-mercury-reached-36-degrees-hisar-news-c-127-1-ftb1001-149986-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सताने लगी गर्मी... पारा 36 डिग्री तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सताने लगी गर्मी... पारा 36 डिग्री तक पहुंचा
Wed, 11 Mar 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही जिले में गर्मी का अहसास होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप रही जो दोपहर में और बढ़ गई। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं ने गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया।
तेज धूप के कारण दोपहर में बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक गर्मी से बचने के लिए कपड़े से अपने चेहरे ढककर निकलते दिखाई दिए। बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पानी की तलाश करते नजर आए। लोगों ने पंखे और कूलर चालू कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की।
गेहूं की फसल में सिंचाई की जरूरत बढ़ी :
अचानक बढ़ी गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल पकने की अवस्था में है और तेज हवाओं और तापमान वृद्धि से मिट्टी में नमी तेजी से कम हो रही है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि बार-बार सिंचाई की आवश्यकता पड़ रही है। गर्मी बनी रहती है, तो दाना सिकुड़ सकता है और पैदावार प्रभावित हो सकती है। उन्होंने किसानों से सलाह दी कि शाम के समय हल्की सिंचाई करके फसल को गर्मी के प्रभाव से बचाया जाए।
विज्ञापन
::::::
क्षेत्र में बुधवार रात से मौसम पूरी तरह खुश्क होने की उम्मीद है। अगले दिनों में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि की संभावना है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ेगा और आने वाले एक सप्ताह में पारा 38 डिग्री के स्तर को भी पार कर सकता है।
डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।