{"_id":"6281455b4f5b4f0840554597","slug":"the-heat-broke-the-record-of-24-years-the-mercury-reached-49-2-degrees-in-balsamand-hisar-hisar-news-hsr6317674170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलगे रै... गर्मी ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, हिसार के बालसमंद में पारा 49.2 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलगे रै... गर्मी ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, हिसार के बालसमंद में पारा 49.2 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
गर्मी के कारण सुनसान पड़ी सेक्टर 16-17 की मुख्य सड़क।
- फोटो : Hisar
हिसार। जिले में गर्मी ने मई के 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को बालसमंद में अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर में सर्वाधिक रहा। इससे पहले 26 मई 1998 को जिले का तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जो इस माह का आज तक रिकॉर्ड भी था। वहीं शहर में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है।
रविवार सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। सुबह 10 बजे ही चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने लोगों को जीना बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी के कारण लोगों ने घरों में रहना ही मुनासिब समझा। दोपहर के समय शहर की कई सड़कें सुनसान दिखीं। हालांकि शाम होते-होते आसमान में हल्के बादल छा गए, मगर दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाएं चलती रहीं।
मिलगेट फीडर पर 3 तो राजगढ़ रोड फीडर से 1 घंटा गुल रही बत्ती
प्रचंड गर्मी और बिजली के कटों ने आमजन को रुला दिया है मरम्मत के कार्य के कारण रविवार को मिलगेट सब स्टेशन से 3 घंटे व राजगढ़ सब स्टेशन पर करीब एक घंटे बिजली सप्लाई बंद रखी गई। बिजली निगम एक्सईएन विजेंद्र लांबा ने बताया कि राजगढ़ रोड सब स्टेशन पर एक नया ट्रांसफार्मर रखा गया था। रविवार को ट्रांसफार्मर के रेडिएटर का कनेक्शन किया है। इस वजह से इस एरिया में करीब एक घंटे बिजली कट लगाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मिलगेट एरिया में एक नए फीडर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जहाज पुल फीडर पर लोड ज्यादा होने के कारण मिलगेट पर दूसरा फीडर बनाया जा रहा है। यह फीडर बनने से जहाजपुल फीडर का लोड कम होगा। इसे पुराने शहर एरिया, जहाजपुल एरिया, मिलगेट एरिया सहित साथ लगते अन्य एरिया में बिजली कटों से निजात मिलेगी।
औद्योगिक क्षेत्र के ट्रांसफार्मर की 25 से बढ़ाकर 40 एमवीए की जाएगी क्षमता
औद्योगिक क्षेत्र के 220 केवीए बिजली घर में ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 बढ़ाकर 40 एमवीए की जाएगी। इस कार्य के लिए बिजली निगम ने नए ट्रांसफार्मर मंगवा लिए हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से संबंधित एरिया में बिजली कट नहीं लगेंगे। इस बढ़ी हुई क्षमता से 33 केवीए एयरपोर्ट बिजलीघर को भी सप्लाई दी जाएगी। इस पावर हाउस की क्षमता 12.5 एमवीए होगी। आगामी तीन से चार माह में यह बिजलीघर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट बिजलीघर की सप्लाई औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ दी जाएगी। अभी एयरपोर्ट को सप्लाई 132 केवीए बीड़ बिजलीघर से चल रही है।
कैमरी रोड, मॉडल टाउन व सातरोड़ में पानी सप्लाई बाधित
बिजली गुल रहने से रविवार को कई एरिया में पेयजल सप्लाई लेट पहुंची। इनमें कैमरी रोड, न्यू मॉडल टाउन और सातरोड खुर्द का एरिया शामिल है। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई निशांत ने बताया कि रोजाना कैमरी रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई होती है, मगर बिजली कट के कारण यहां सप्लाई लेट पहुंची। ऐसे में कैमरी रोड पर दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सप्लाई हुई। न्यू मॉडल टाउन में दोपहर 2 बजे के बजाय शाम को छह बजे सप्लाई आई। सातरोड़ खुर्द में सुबह पांच बजे की बजाय सुबह 10 बजे सप्लाई आई।
राजगढ़ रोड फीडर पर रखे गए नए ट्रांसफार्मर के कनेक्शन करने से करीब 1 घंटा बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं मिलगेट एरिया में नए फीडर की लाइन बिछाने के चलते करीब 3 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। जहाजपुल फीडर की लाइन को दो भागों में बांटा जा रहा है ताकि लोड कम हो। - विजेंद्र लांबा, एक्सईएन बिजली निगम हिसार।