फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The health department will conduct a survey of potential cancer patients; ASHA workers will carry out a door-to-door survey for the early detection of cervical, oral, and breast cancer.

Hisar News: स्वास्थ्य विभाग करेगा कैंसर संभावित मरीजों का सर्वेक्षण, सरवाईकल, ओरल और ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए घर-घर सर्वे करेगी आशा वर्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The health department will conduct a survey of potential cancer patients; ASHA workers will carry out a door-to-door survey for the early detection of cervical, oral, and breast cancer.
चेतन वर्मा
विज्ञापन

हिसार। स्वास्थ्य विभाग ने सरवाईकल, ओरल और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए व्यापक सर्वेक्षण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यालय से नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) शाखा के अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
दैनिक जीवनशैली में बिगड़ते खानपान, व्यायाम की कमी और गुटखा-पान मसाला जैसे उत्पादों के बढ़ते सेवन को इन बीमारियों के मुख्य कारणों में माना जा रहा है। इन्हीं कारणों से कैंसर की आशंका वाले मामलों की पहचान के लिए आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों के लक्षणों की जानकारी लेंगी। लक्षण मिलने पर आशा वर्कर मरीज की रिपोर्ट एएनएम और मेडिकल ऑफिसर के पास भेजेंगी। यदि मेडिकल ऑफिसर को कैंसर की आशंका होती है, तो मरीज को नागरिक अस्पताल रेफर किया जाएगा। वहां स्त्री रोग विशेषज्ञ ब्रेस्ट व सरवाईकल कैंसर के और दंत रोग विशेषज्ञ ओरल कैंसर के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग व आवश्यक मेडिकल जांच करेंगे।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विशेषज्ञ मरीज की काउंसिलिंग करेंगे और जरूरत अनुसार इलाज व दवाओं की व्यवस्था करेंगे। सर्वेक्षण से जुड़ी सभी रिपोर्ट्स एनसीडी शाखा में जमा करवाई जाएंगी, ताकि स्वास्थ्य विभाग आगे की रणनीति तैयार कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सर्वाइकल कैंसर क्या है?
सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (गर्भाशय ग्रीवा) में होने वाला कैंसर है, जो गुप्तांग को गर्भाशय से जोड़ता है। यह आमतौर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है, जो यौन संपर्क से फैलता है।
मुख्य लक्षण:
असामान्य गुप्तांग से रक्तस्राव
यौन संबंध के दौरान दर्द
पेल्विक एरिया में लगातार दर्द
उपचार विकल्प:
सर्जरी
कीमोथेरेपी
विकिरण (रेडिएशन) थेरेपी
ओरल कैंसर क्या है?
ओरल कैंसर मुंह के भीतर जीभ, होंठ, गाल, मसूड़ों या तालू में विकसित होने वाला कैंसर है। यह सिर और गर्दन के कैंसर का एक प्रकार है, जो मुंह की कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि के कारण होता है।
मुख्य लक्षण:
मुंह में बिना दर्द की गांठ या घाव
सफेद या लाल धब्बे
निगलने में कठिनाई
आवाज में बदलाव या वजन में कमी
उपचार विकल्प:
सर्जरी
रेडिएशन थेरेपी
कीमोथेरेपी
इम्यूनोथेरेपी
ब्रेस्ट कैंसर क्या है?
ब्रेस्ट कैंसर वह स्थिति है जिसमें स्तन की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़कर एक गांठ (ट्यूमर) का रूप ले लेती हैं, जो शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकती है। यह महिलाओं में सबसे आम कैंसर है।
मुख्य लक्षण:
स्तन में गांठ या सूजन
निप्पल में बदलाव या दर्द
स्तन की त्वचा में गड्ढे या बदलाव
निप्पल से असामान्य स्त्राव
उपचार विकल्प:
सर्जरी
कीमोथेरेपी
रेडिएशन थेरेपी
हार्मोन थेरेपी
--------------------
ये है कारण
डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरू ने बताया कि आमजन की दैनिक दिनचर्या बिगड़ रही है। खान-पान और व्यायाम पर फोकस नहीं होने के कारण लोग बीमारियों से घिर रहे हैं। यहीं नहीं लोग गुटखा-सुपारी व अन्य हानिकारक पदार्थों का सेवन करते हैं। इससे मुंह के कैंसर से आशंकित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। खासकर यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं।

--------------------
मुख्यालय की ओर से पत्र मिला है, जिसमें सरवाईकल-ओरल व ब्रेस्ट कैंसर से आशंकित मरीजों का सर्वे किया जाएगा। जांच रिपोर्ट में जिन मरीजों को संबंधित बीमारी की पुष्टि होती है उसे संबंधित विशेषज्ञ के पास भेजकर उपचार शुरू करवाया जाएगा। - डॉ. नीरू, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed