फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The grill on the divider near Kali Devi Chowk fell down

Hisar News: काली देवी चौक के समीप डिवाइडर में लगी ग्रिल गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The grill on the divider near Kali Devi Chowk fell down
हांसी। काली देवी चौक से दिल्ली रोड पर नए बने डिवाइडर में लगी करीब 20 फीट लंबी लोहे की ग्रिल वीरवार को गिर गई। ग्रिल गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इसका निर्माण कार्य लोकनिर्माण विभाग की तरफ से करवाया गया था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

पास के ही दुकानदारों के अनुसार वीरवार सुबह ग्रिल सड़क पर झुकी हुई थी, लेकिन दोपहर तक यह ग्रिल पूरी तरह सड़क पर गिर गई। ग्रिल को सिर्फ कुछ इंच ही मिट्टी में दबाया गया था। लोगों का कहना है कि बारिश के कारण मिट्टी ढीली हो गई और ग्रिल गिर गई। लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल का कहना है कि ग्रिल को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इस पर सीमेंट मसाला डालकर टाइल लगाना बाकी है। गिरी हुई ग्रिल को जल्द ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed