फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The government school running in PCSD school was closed, students sat on dharna in protest

Hisar News: पीसीएसडी स्कूल में चल रही राजकीय पाठशाला बंद किया, विरोध में बच्चे बैठे धरने पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The government school running in PCSD school was closed, students sat on dharna in protest
मौके पर बात करते हुए नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी व एबीआरसी। 
हांसी। बड़सी गेट के पास पीसीएसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के दो कमरों में चल रही मोची मोहल्ला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला को बंद कर दिया गया। पाठशाला के कमरों को सुबह ताला लगा दिया गया। जिसके चलते स्कूल के स्टॉफ व बच्चों ने स्कूल के बाहर बैठकर धरना दिया। सूचना पर शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारी मौके पहुंचे और पाठशाला को फिर से शुरू करवाया। स्कूल की तरफ से एक शौचालय होने हो रही समस्या का कारण बताया गया।
विज्ञापन

मोची मोहल्ला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सुबह प्रवेश उत्सव के तहत दाखिले शुरू होने थे। सुबह स्कूल के शिक्षक व बच्चे वहां पहुंचे तो गेट पर ताला लगा मिला। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शिक्षक व बच्चे स्कूल के सामने ही धरने पर बैठ गए। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी जिले सिंह, नायब तहसीलदार दयाचंद व सुपरिंटेंडेंट धर्मवीर वहां पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्राचार्य उर्मिला शर्मा से बात की। प्राचार्य ने उन्हें बताया कि स्कूल में शौचालय एक है। जिसकी वजह से बच्चे परेशान होते हैं। जिस पर अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी बातचीत की। जिसके बाद उन्हें छह महीने तक स्कूल में पाठशाला चलाने का समय दिया गया। पाठशाला में नर्सरी से पांचवीं तक के 126 बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन


53.95 लाख रुपये से होना है निर्माण
सितंबर 2022 में भवन कंडम हुआ था, जिसके बाद पाठशाला को स्कूल में शिफ्ट किया गया था। तब स्कूल से छह महीने का समय मांगा गया था। अब ढाई वर्ष से पाठशाला स्कूल में चल रही है, जिसके चलते स्कूल प्रबंधन समिति की तरफ से अब एतराज जताया जा रहा है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बजट न मिलने की वजह से पाठशाला के निर्माण में देरी हो रही है। हालांकि निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है, लेकिन बजट न आने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों के अनुसार 30 मार्च को 53 लाख 95 हजार रुपये का बजट मिला है। बजट मिलने के बाद अब जल्द ही पाठशाला का निर्माण शुरू कार्य करवाया जाएगा। इसमें चार कमरे व शौचालय का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई वर्ष पहले छह महीने के लिए हमने दो कमरे दिए थे। स्कूल परिसर में एक ही शौचालय है। स्कूल के बच्चों को समस्या हो रही है। - उर्मिला शर्मा

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा था। बातचीत करके छह महीने का समय दिलवाया है। पाठशाला के लिए ग्रांट आ गई है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू होगा। - जिले सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड प्रथम, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed