{"_id":"62fbd9fb7993cb1e8861f352","slug":"the-government-has-so-far-given-employment-to-87-thousand-youth-hisar-news-hsr6393425167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी सरकार ने अब तक 87 हजार युवाओं को रोजगार दिया: कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी सरकार ने अब तक 87 हजार युवाओं को रोजगार दिया: कृषि मंत्री
विज्ञापन
हांसी: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई स्कूली छात्राएं।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने सोमवार को शहीद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंत्री ने कहा कि आजादी के इन 75 साल में देश ने तेजी से तरक्की की है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक 87 हजार युवाओं को रोजगार दिया है। कृषि मंत्री ने लाल सड़क स्थित शहीद स्मारक जाकर देश के लिए शहादत देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्घासुमन अर्पित किया।
कृृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए हुए आंदोलनों में हांसी एवं हिसार के क्रांतिकारियों का अहम योगदान रहा है। आजादी के पश्चात देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय उन्नत प्रौद्योगिकी के बल पर मिसाइल निर्माण और चंद्रयान व मंगलयान जैसे मिशन चल रहे हैं तो वहीं रेलवे और सड़क यातायात का मजबूत नेटवर्क बना है। सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सिद्घांत पर चलते हुए सबकी तरक्की और उत्थान के लिए काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेंट निश्चल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, हिंदू पब्लिक स्कूल हांसी ने द्वितीय और श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी प्रथम रही। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों, विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी हांसी नितिका गहलोत, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत, नगराधीश विजया मलिक, नगर परिषद के प्रधान प्रवीन ऐलावादी, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, सिविल सर्जन डॉ रत्ना भारती, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार जयबीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री धर्मबीर रतेरिया, जजपा नेता राहुल मक्कड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया, अजय भारद्वाज, किशोरी लाल नागपाल, नरेंद्र मलिक, अशोक कनौजिया आदि मौजूद रहे।