{"_id":"62c1c8fadddd6e05eb45de68","slug":"the-girl-was-raped-by-telling-her-cbi-officer-hisar-news-hsr6357716142","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को सीबीआई में ऑफिसर बता किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को सीबीआई में ऑफिसर बता किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शादी का झांसा देकर एक गांव निवासी युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने युवती पर जातिसूचक टिप्पणी की। इतना ही नहीं युवती के परिजनों से रुपये भी ऐंठता रहा। अब इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने युवक अमित के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह वर्ष 2018 में रेवाड़ी में एक कंपनी में काम करती थी। उस दौरान मेरे मोबाइल फोन पर कॉल आई। एक युवक ने बातचीत करनी शुरू की। वह दो तीन दिन में फोन पर बात करता। आरोपी युवक अमित ने युवती को बताया कि वह सीबीआई में ऑफिसर के पद पर तैनात है। मेरे दादा कर्नल है। मई 2019 में वह मेरे घर आया और उसने शादी का प्रस्ताव रखा। घर वालों ने रिश्ता पक्का कर दिया और अमित केे शगुन के तौर पर 1100 रुपये भी दिए। उसके बाद वह मुझे शहर के एक होटल में ले गया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। मेरे घर जाकर वह परिजनों से रुपये मांगता रहा। परिजन भी रिश्ता न टूटे ऐसे में उसे रुपये देने लगे। अब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया और जातिसूचक टिप्पणी की। मामले की जांच कर रही एएसआई ऊषा का कहना है कि युवती की शिकायत पर अमित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।