{"_id":"698f84c8d6883796e70d3d47","slug":"the-girl-students-staged-a-sit-in-protest-at-the-mlas-residence-saying-they-wanted-migration-not-assurances-hisar-news-c-21-hsr1020-810882-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधायक के आवास पर रात को भी धरने पर डटीं छात्राएं, कहा-आश्वासन नहीं माइग्रेशन चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधायक के आवास पर रात को भी धरने पर डटीं छात्राएं, कहा-आश्वासन नहीं माइग्रेशन चाहिए
Sat, 14 Feb 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
हांसी रात को धरनास्थल पर बैठी छात्राएं। स्रोत : सोशल मीडिया
हांसी। नारनौंद क्षेत्र के गांव कागसर स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने माइग्रेशन प्रक्रिया में देरी के विरोध में हांसी विधायक विनोद भयाना के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सुबह करीब बजे से शुरू हुआ धरना रात 12 बजे तक जारी रहा। टेंट लगाकर ठंड के बीच शासन-प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए विरोध जताया।
सुबह विधायक धरना स्थल पर पहुंचकर छात्राओं और धरने पर बैठे किसान नेताओं से मिले। उन्होंने माइग्रेशन प्रक्रिया जल्द पूरी होने का आश्वासन दिया। छात्राओं ने साफ कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं माइग्रेशन चाहिए। जब तक उन्हें माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं मिलता धरना जारी रहेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। विधायक के आवास के आसपास बैरीकेडिंग की गई। डीएसपी विनोद शंकर और एसएचओ सुखजीत भी मौके पर मौजूद रहे।
छात्राओं का कहना है कि उन्होंने संबंधित विभाग और कॉलेज प्रशासन से कई बार संपर्क किया, लेकिन ठोस समाधान नहीं मिला। माइग्रेशन में देरी के कारण उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है और भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
किसान नेता सुरेश कोथ और दशरथ मलिक ने छात्राओं की मांग को जायज बताया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
15 दिन पहले मिला आश्वासन, नहीं मिला माइग्रेशन
छात्राओं ने कहा कि विधायक ने 15 दिन पहले कहा था कि माइग्रेशन सर्टिफिकेट 15 दिन में मिल जाएगा लेकिन अब तक देरी जारी है। उनका कहना है कि अधिकारियों की सुस्ती के कारण समस्या लंबित है। छात्राएं मांग कर रही हैं कि उनके शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत जारी किया जाए।
::::::::::
मैंने छात्राओं को फाइल का स्टेटस बताया है। फाइल पर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होने हैं। उसके बाद माइग्रेशन लेटर मिल जाएगा। आज से पहले इतनी संख्या में एक साथ माइग्रेशन नहीं हुए थे इसलिए समय लग रहा है।- विनोद भयाना, विधायक, हांसी।