{"_id":"6a7a27bef91ca7678108b48b","slug":"the-funeral-was-stalled-due-to-the-non-arrest-of-the-accused-hisar-news-c-21-hsr1005-928608-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अटका अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अटका अंतिम संस्कार
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर लगाए गए पक्के मोर्चे पर मौजूद परिजन, पंचग्रामी पंचायत व खाप पंचायतों के सदस
हिसार। डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में मुख्य आरोपियों रमेश और मोलड़ की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने की जिद से टस से मस नहीं हो रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के आश्वासन के बावजूद सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर पक्का मोर्चा जारी रहा। नियमानुसार पुलिस 72 घंटे की भीतर शव का अंतिम संस्कार करवा सकती है पर परिजनों को किसान और सामाजिक संगठनों व खाप पंचायतों का समर्थन मिलने से इसका जोखिम नहीं उठाना चाह रही। पुलिस की लाचारी और परिजनों के अपनी मांग पर डटे रहने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखे जीवन के शव का सातवें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।
पक्का मोर्चा की कमान संभाल रही खाप पंचायतों ने 12 अगस्त को महापंचायत का एलान किया है जो सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सामने होगी। इसके लिए प्रदेश की सभी खाप पंचायतों को निमंत्रण दिया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को शरण देने के आरोप एक व्यक्ति को जांच में शामिल किया। इससे पहले रमेश की पत्नी प्रोमिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूर्य नगर निवासी जीवन की 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 4 बजे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पहले परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं थे लेकिन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर इसके लिए तैयार हो गए। पांच अगस्त को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जीवन के पिता बिजेंद्र का कहना है कि पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर करे। वारदात के सात दिन में भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की नाकामी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस प्रशासन की तरफ से परिजनों को नोटिस देकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बनाया गया था लेकिन खाप पंचायत प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि इस मामले में जोर-जबरदस्ती होने पर वे चुप नहीं रहेंगे। इसी के चलते पुलिस समझाइश के रास्ते पर चल रही है। हरियाणा के कानून के तहत परिजनों द्वारा शव लेने या अंतिम संस्कार से इनकार की स्थिति में कार्यकारी मजिस्ट्रेट को अधिकतम 24 घंटे के भीतर सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने का अधिकार है।
संपत सिंह व पूर्व मेयर धरने पर पहुंचे
पक्का मोर्चा पर सोमवार को इनेलो नेता संपत सिंह और हिसार से पूर्व मेयर गौतम सरदाना पहुंचे। संपत सिंह ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों का बोलबाला है। भाजपा सरकार इन पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। गौतम सरदाना ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पंचग्रामी धरना कमेटी के सदस्य कुंडू खाप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री और पुलिस की तरफ से अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसे देखते हुए बुधवार को महापंचायत बुलाने का फैसला लिया है। इसमें आगामी रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी को शरण देने वाले को जांच में शामिल किया
हत्याकांड में शामिल आरोपी विशाल उसी दिन दौलतपुर निवासी अपने साले पवन के पास गया था। विशाल ने अपनी गाड़ी वहां खड़ी कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि इसके बाद पवन उसे बाइक से सुरेवाला मोड़ तक छोड़कर आया। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि आरोपी को शरण देने के आरोप में पवन को जांच में शामिल किया है। पुलिस की 7 टीमें आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।