फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The form of media has also changed

बदलते तकनीकी परिदृश्य के कारण मीडिया का स्वरूप भी बदला : डॉ. बिजेंद्र दहिया

Sun, 08 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 08 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The form of media has also changed
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) हिसार के उपनिदेशक जनसंपर्क डॉ. बिजेंद्र सिंह दहिया ने कहा है कि तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य के कारण मीडिया का स्वरूप भी निरंतर बदल रहा है। जहां मीडिया के बदलते स्वरूप ने आम आदमी को मीडियाकर्मी बनने के अवसर प्रदान किए हैं, वहीं गुणवत्ता और विश्वसनीयता की चुनौती भी बढ़ी है। डॉ. दहिया गांव डोभी के शहीद नायक ताराचंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मीडिया विभाग के विद्यार्थियों को बतौर विषय विशेषज्ञ संबोधित कर रहे थे। इस विशेष व्याख्यान की अध्यक्षता स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य विजयपाल ने की। संचालन वोकेशनल प्रवक्ता डॉ. कंवलजीत ने किया। डॉ. दहिया ने कहा जिस विद्यार्थी में मीडियाकर्मी बनने की संभावना हो उसे इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस अवसर पर पर हेडमास्टर पवन कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed