{"_id":"625c588f4b7b0358c07e39d2","slug":"the-fire-brigade-could-not-enter-the-narrow-lane-it-took-10-minutes-for-the-fire-brigade-to-come-around-till-then-the-goods-got-burnt-hisar-news-hsr629350317","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकरी गली में नहीं घुस सकी फायर ब्रिगेड को घूमकर आने में लगे 10 मिनट, तब तक जल गया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकरी गली में नहीं घुस सकी फायर ब्रिगेड को घूमकर आने में लगे 10 मिनट, तब तक जल गया सामान
विज्ञापन
हिसार। शहर में विजय नगर स्थित गंगा ब्वायज पीजी में रविवार सुबह लगी आग को बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड पीजी की संकरी गली में घुस ही नहीं सकी। गाड़ी को घूमकर गली के दूसरे सिरे पर पहुंचने में 10 मिनट और लग गए। इसी बीच आग और बढ़ गई। पीजी में रह रहे लड़कों के अनुसार पहले ही गाड़ी 20-25 मिनट में घटना स्थल पर पहुंची। फिर संकरी गली से दूसरी और जाने में गाड़ी को घुमाने में 10 मिनट और बर्बाद हो गए। अगर गाड़ी जल्दी आती तो नुकसान कम होता।
पीजी में रह रहे युवक नसीब, मनोज व मोहित ने बताया कि घटना के पांच मिनट के अंदर पीजी मालिक हितेश ने दमकल को सूचित कर दिया। फोन करने के करीब 20-25 मिनट बाद गाड़ी मौके पर पहुंची। पहले दमकल की गाड़ी गली के जिस कॉर्नर पर पहुंची, वहां से वह गली में नहीं घुसी सकी। साथ ही वहां से पीजी भी काफी दूर था। इस पर गाड़ी को घुमाकर गली के दूसरे कॉर्नर पर लाया गया, जिसमें करीब 10 मिनट और बर्बाद हो गए। हालांकि यहां से गाड़ी गली में नहीं घुस सकी। मगर यहां से पीजी नजदीक था तो पाइप की मदद से आग को बुझाया गया। अगर गाड़ी जल्दी पहुंच जाती और ये 10 मिनट बर्बाद नहीं होते तो शायद आग ज्यादा नहीं फैलती और नुकसान काम होता।
पहले पहुंची एक गाड़ी, मौका देखकर दो और बुलानी पड़ी
दमकल विभाग के अनुसार सुबह 11:35 बजे उनके पास आग लगने की सूचना आई। लीडिंग फायरमैन ईश्वर सिंह ने बताया कि पहले एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी। मगर मौके पर पहुंचकर आग देखी तो दो और गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी। इस पर एक गाड़ी मुख्य दमकल केंद्र व एक गाड़ी आजाद नगर सब दमकल केंद्र से भेजी गई। पीजी में लगी आग को बुझाने के लिए सामने स्थित मकान की पहली मंजिल की खिड़की से पानी डाला गया। इसी बीच लीक सिलिंडर में से एक साथ गैस निकलने से आग और भड़क गई। आग बुझने के बाद मौके से दो गैस सिलिंडर बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
नहीं मिले सुरक्षा प्रबंध
दमकल कर्मचारियों के अनुसार पीजी में आग बुझाने को लेकर कोई सुरक्षा के प्रबंध नहीं मिले। साथ पीजी मालिक ने दमकल से फायर एनओसी भी नहीं ली हुई। इसके अलावा नगर निगम से रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया हुआ।