फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The fear of waterlogging started haunting the sector residents even before the monsoon.

मानसून से पहले ही सेक्टरवासियों को सताने लगा जलभराव का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The fear of waterlogging started haunting the sector residents even before the monsoon.
हिसार। सेक्टर 33 में बरसात के समय में जलभराव के कारण स्थितियां विषम हो सकती है। सेक्टरवासियों ने एचएसवीपी व सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों की बैठक रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान राजपाल नैन ने बताया कि शहर के सबसे महंगे सेक्टर 33 के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। सेक्टर 33 व 14 पार्ट 2 में करोड़ों रुपये की लागत से बन रही 45 मीटर चौड़ी रोड दो विभागों की आपसी खींचतान के चलते लापरवाही की भेंट चढ़ सकती है।
विज्ञापन

सेक्टर में आने के लिए सिरसा रोड से जो प्रवेश मार्ग बनाया जा रहा है उस जगह पर थोड़े से टुकड़े को लेकर को लेकर दोनों विभागों के बीच विवाद होने के कारण रोड के निर्माण में बाधा आ रही है। तकनीकी जानकारों के अनुसार यदि नवनिर्मित सड़क बनने उपरांत ही उस पर से कोई वाहन नहीं गुजरेगा तो उसकी गुणवत्ता खत्म हो जाएगी। जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है वह केंद्रीय भैंस अनुसंधान फार्म की थी, जिसको राज्य सरकार ने हुडा विभाग के लिए एक्वायर कर लिया था। मौजूदा समय में इस जमीन की कीमत करीब 400 करोड़ के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर की समस्याओं का समाधान करवाना विधायक का नैतिक कर्तव्य बनता है। सेक्टर की सड़कों की स्थिति काफी खराब है, पार्कों की स्थिति भी खराब है। सेक्टर में सीवरेज व्यवस्था ठप है। खाली प्लाटों में जंगली कीकर उगी हुई हैं। सीवरेज मेन हॉल के ढक्कन टूटे हुए हैं। लावारिस पशुओं की भरमार है। बैठक में डॉ. नागेश महर्षि, देवेन्द्र राणा, सूबेदार बलवान सिंह, जगदीश गोदारा, सुभाष जुगलान, रणदीप दहिया, एसएस चौहान, जगदीश जिंदल, जितेंद्र नरवाल, रतनलाल श्योकन्द, डॉ. विनोद गोयल, डॉ. देशराज व प्रमोद अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed