फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The favorite subject of 200 girl students is psychology-physical education, not a teacher in model culture school

200 छात्राओं का मनपसंद विषय मनोविज्ञान- शारीरिक शिक्षा, मॉडल संस्कृति स्कूल में नहीं शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The favorite subject of 200 girl students is psychology-physical education, not a teacher in model culture school
हांसी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रही 200 छात्राओं ने मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा विषय की डिमांड की है। इन दोनों विषयों के शिक्षक इस स्कूल में नहीं है। जिस कारण स्कूल फीस चुकाने के बावजूद भी छात्राओं को उनके मनपसंद विषय नहीं मिल पा रहे हैं। स्कूल प्राचार्य ने शिक्षा निदेशालय व जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षक उपलब्ध करवाने की मांग की है। साथ ही गणित विषय के अतिरिक्त दो शिक्षकों की मांग भी की गई है। विद्यार्थी 11वीं कक्षा में प्रवेश करता है तो संकाय या फिर विषय को लेकर वह असमंजस में रहता है। जिसके निवारण के लिए मनोविज्ञान विषय का शिक्षक होना जरूरी होता है। यह शिक्षक काउंसिलिंग कर विद्यार्थियों को उसकी बौद्धिक क्षमता के अनुसार विषय का चयन करने में मदद करते हैं। हांसी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुल 1400 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है, जिनमें छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हैं। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि सर्वाधिक विद्यार्थियों ने फाइन आर्ट, संगीत और ड्राइंग विषय का चयन अधिक किया है। क्योंकि ये विषय प्रैक्टिकल विषय है। जिससे विद्यार्थियों को 70 अंक प्रैक्टिकल के तौर पर मिल जाते हैं।
विज्ञापन

करीब 200 छात्राओं ने मनोविज्ञान और शारीरिक शिक्षा विषय की मांग की है, लेकिन शिक्षक न होने से उन्हें मन पसंद विषय नहीं मिल पा रहा है। प्राचार्य को मामले से अवगत करा दिया गया है। इस बारे में मुख्यालय निर्णय लेगा।
विज्ञापन

- प्रवीन चुघ, शिक्षक, हांसी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल।
वर्जन
मनोविज्ञान विषय के प्रति छात्राओं का रुझान बढ़ा है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा है ताकि इन विषयों के शिक्षक उपलब्ध करवाया जा सके। लड़कियां अपने मनपसंद विषय की पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश, प्राचार्य, हांसी स्थित राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed