{"_id":"638f87640ca81c2c6321fdfa","slug":"the-family-was-preparing-for-the-last-rites-of-the-elderly-the-police-stopped-hisar-news-hsr649027638","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परिवार बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की कर रहा था तैयारी, पुलिस ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परिवार बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की कर रहा था तैयारी, पुलिस ने रुकवाया
विज्ञापन
हिसार। सैनिक छावनी के सामने आदर्श कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय रामपाल उर्फ रामफल का मंगलवार को अल सुबह देहांत हो गया। उनके छोटे बेटे का परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले गई। इस संबंध में मृतक के दो बेटों ने पुलिस को शिकायत दी थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो एकड़ भूमि अपने नाम करवा ली
मुंढाल खुर्द गांव निवासी दिलबाग ने बताया कि मेरे पिता रामपाल ने चारों भाइयों के नाम वसीयत करवाई थी। हमारी गांव में करीब 7 एकड़ जमीन है, जो हम भाइयों और एक बहन में बंटनी है। फरवरी माह में छोटे भाई जगबीर का परिवार पिता को अपने साथ ले गया और भतीजे सोनू ने वसीयत तुड़वा कर दो एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली और बाकी की पांच एकड़ जमीन मेरे पिता के नाम दोबारा से करवा दी। इसको लेकर कोर्ट में दीवानी केस विचाराधीन है। अब छोटे भाई का परिवार पांच एकड़ जमीन में भी हिस्सा मांग रहा है। सुबह किसी ने फोन कर बताया कि पिता का देहांत हो गया और जगबीर का परिवार बिना उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में था। शक के आधार पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।
जबरन नाम करवाना चाहते थे जमीन
मृतक के छोटे बेटे जगबीर की पत्नी कमला ने बताया कि पहले ससुर मेरे पास रहते थे उसके बाद गांव में रहने वाला जेठ अपने साथ ले गया। एक दिन मेरा बेटा सोनू गांव गया तो उस समय उसके दादा के साथ जेठ ने मारपीट की और जमीन अपने नाम करवाने की बात कही। यह देखकर बेटा अपने दादा को हमारे पास ले आया। इसके बाद मेरे ससुर ने कोर्ट जाकर अपने पोते के नाम पौने दो एकड़ जमीन नाम करवाई थी। कुछ दिन से ससुर बीमार चल रहे थे। अलसुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बयान -----
बुजुर्ग के दो बेटों ने हमें हत्या के शक की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल जाएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। अदालत में इनका जमीन का मामला चल रहा है।
- मंदीप, सदर थाना प्रभारी, हिसार