{"_id":"67339e0fff5533a66b0c9c50","slug":"the-family-agreed-to-the-assurance-of-the-mla-and-dsp-and-performed-the-last-rites-on-the-third-day-hisar-news-c-21-hsr1020-503215-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधायक व डीएसपी के आश्वासन पर माने परिजन, तीसरे दिन किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधायक व डीएसपी के आश्वासन पर माने परिजन, तीसरे दिन किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे मृतका के परिजनों ने तीन दिन के बाद शव उठाया। दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया गया। सुबह नलवा विधायक रणधीर पनिहार, डीएसपी सुनील कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से बातचीत की। डीएसपी सुनील कुमार ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद शव उठाने पर सहमति बनी। मृतका के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
बता दें कि कैमरी मार्ग की रहने वाली 20 साल की युवती का शव 9 नवंबर शाम को बालसमंद नहर में मिला था। अगले दिन परिजनों और जन संगठनों ने नागरिक अस्पताल में धरना दिया था। परिजनों का आरोप था कि बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका दिया। परिजनों ने दो युवकों प्रवीन, सुमित और एक युवती पर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती शव नहीं लेंगे। सोमवार को परिजनों और जनसंगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया था। उसके बाद एडीजीपी और फिर लघु सचिवालय के सामने धरना दिया था। मंगलवार सुबह परिजन नागरिक अस्पताल परिसर पहुंचे। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुनील कुमार से मिले आश्वासन के बाद परिजनों ने शव उठाया।