{"_id":"69c582218bbe7266510ca1b4","slug":"the-election-process-will-be-decided-on-the-orders-of-the-registrar-returning-officer-pradeep-bajiya-hisar-news-c-21-hsr1020-836803-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार के आदेश पर चुनाव प्रक्रिया तय होगी : रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप बाजिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार के आदेश पर चुनाव प्रक्रिया तय होगी : रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप बाजिया
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते एडवोकेट प्रदीप बाजिया व अन्य ।
हिसार। जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनावों के लिए जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी के आदेश पर चुनाव प्रक्रिया को आगामी आदेशों तक रोक दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप बाजिया ने कहा कि रजिस्ट्रार के निर्देशानुसार 15 दिन के भीतर चुनाव से संबंधित सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे और आगे की कार्रवाई भी उन्हीं के आदेशों के अनुसार की जाएगी।
रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट प्रदीप सिंह बाजिया और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अनिल श्योराण ने बताया कि सोसायटी के चुनाव को लेकर कुछ लोगों ने जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी के समक्ष आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इन आपत्तियों पर 24 मार्च को सुनवाई हुई जिसके बाद 25 मार्च को जिला रजिस्ट्रार ने आदेश जारी कर चुनाव से संबंधित समस्त रिकॉर्ड 15 दिनों के भीतर तलब किया है।
उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड की गहन जांच के बाद जिला रजिस्ट्रार अपनी आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर चुनाव की भविष्य की रूपरेखा और गाइडलाइंस तय करेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कराई जाएगी और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनिल श्योराण ने कहा कि संस्था का प्रबंधन और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर ही संचालित की जाएगी। नियम-कायदों से ऊपर कोई नहीं है और प्रशासन के हर निर्देश का अक्षरशः पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रजिस्ट्रार को 15 दिनों के भीतर रिकॉर्ड सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद जांच रिपोर्ट आने तक सभी चुनावी गतिविधियां स्थगित रहेंगी। रिपोर्ट के आधार पर ही नई तिथियों और नियमों की घोषणा विशेष बैठक के माध्यम से की जाएगी।
यह था चुनाव का शेड्यूल
जाट एजुकेशन सोसायटी के रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट प्रदीप सिंह बाजिया और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अनिल श्योराण ने 25 फरवरी को चुनाव का शेड्यूल घोषित किया था। सोसायटी में कुल 14,605 सदस्य हैं जो मतदान कर 296 कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव करते। प्रत्येक वार्ड में 45 से 50 सदस्य शामिल किए गए थे। कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए 12 अप्रैल को जाट कॉलेज में निर्धारित मतदान केंद्र पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होना तय था। उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाना था। 296 कॉलेजियम सदस्यों के चुने जाने के बाद कार्यकारिणी के चुनाव होने थे, जिनमें प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष, महासचिव और सहसचिव का चयन किया जाना था। कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के बाद फर्म एंड सोसायटी के अधिकारियों से चर्चा कर कार्यकारिणी चुनाव का शेड्यूल घोषित किया जाना था।