{"_id":"6859a6c50ea86d72b20ea639","slug":"the-election-process-of-shri-ramleela-committee-katla-is-speeding-up-and-objections-will-not-be-accepted-after-june-30-hisar-news-c-21-hsr1020-653231-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव की प्रक्रिया तेज, 30 जून के बाद आपत्ति नहीं होगी मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव की प्रक्रिया तेज, 30 जून के बाद आपत्ति नहीं होगी मान्य
विज्ञापन
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला की बैठक सेक्टर-15 स्थित एडवोकेट गोपीचंद वर्मा के निवास पर कमेटी के प्रशासक एनके गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सलाहकार समाजसेवी वास्तु आर्किटेक्ट सत्यपाल अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में कमेटी की आगामी चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने, सूचना पारदर्शिता बढ़ाने तथा सदस्यता सूची व अंशदान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 3 जून 2025 को कमेटी द्वारा जारी संभावित 175 दिवंगत आजीवन सदस्यों की प्रारंभिक सूची पर प्राप्त समस्त आपत्तियों का निपटान किए जाने के बाद अब एक और मौका दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि किसी सदस्य, परिजन अथवा नागरिक के पास इस सूची में सम्मिलित किसी भी नाम के संदर्भ में कोई सशक्त जानकारी, दस्तावेज अथवा वैध आपत्ति हो तो वह 30 जून तक प्रशासक एनके गोयल के समक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि 30 जून के बाद कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी और आजीवन सदस्यता सूची को अंतिम रूप से संशोधित कर दिया जाएगा।
एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यदि सूची में सम्मिलित किसी सदस्य के जीवित होने की पुष्टि बाद में होती है तो संविधान अनुसार सदस्यता दोबारा बहाल कर दी जाएगी। बैठक में चुनावी प्रक्रिया शुरू करने के लिए सर्वप्रथम सभी सदस्यों से वर्तमान वार्षिक का सिद्धांत व बकाया राशि लेने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत वर्तमान वर्ष 2025-26 के लिए प्रत्येक सदस्य का वार्षिक अंशदान और संविधान अनुसार बकाया ब्याज तथा जिन सदस्यों का पिछला अंशदान भी बकाया है उनका अंशदान व ब्याज जो देय बनता है वह राशि जमा करवाने के लिए अधिकृत किए गए पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश लोहिया के दिल्ली गेट स्थित प्रतिष्ठान पवन कुमार अमरनाथ पर 15 जुलाई तक कार्य दिवस के दिन शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे के बीच राशि ली जाएगी। प्रशासक एनके गोयल ने बताया कि कोई भी भुगतान नगद राशि के रूप में ना लेकर केवल यूपीआई, चेक व डिमांड ड्राफ्ट के जरिए लिया जाएगा।