फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The election of the head of Satrol Khap on June 4, the old executive resigned

Hisar News: सतरोल खाप के प्रधान का चुनाव चार जून को, पुरानी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The election of the head of Satrol Khap on June 4, the old executive resigned
नारनौंद। सतरोल खाप की कार्यकारिणी ने समय पूरा होने के उपरांत इस्तीफा दे दिया है। नई कार्यकारिणी का चुनाव चार जून को नारनौंद की चौपाल पर होगा। जिसमें सतरोल खाप के अंतर्गत आने वाले चारों तपों के प्रधान और हजारों लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का चुनाव पांच साल के लिए किया जाता है। उसके उपरांत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। खाप की पंचायत रविवार को नारनौंद की पुरानी चौपाल में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता खाप के प्रधान रामनिवास लोहान ने की। इस दौरान खाप के चारों तपों के प्रधान नारनौंद से कृष्ण लोहान, बास से विजेंद्र बामल, उगालन से बलवंत और पेटवाड़ तपा से सुंदर सिंह खांडा विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

खाप महासचिव सरपंच सतवीर सिंह ने अपना त्यागपत्र दे दिया। उसके बाद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपना अपना त्यागपत्र देने की घोषणा की। सत्यनारायण शर्मा ने पंचायत में सभी की सलाह से चार जून को नई कार्यकारिणी का गठन करने की घोषणा की। इस दौरान खाप के चबूतरे के निर्माण कार्य को भी तेजी से करने का सभी ने एकमत से प्रस्ताव पास किया। खाप के कार्यकारी प्रधान रामनिवास लोहान ने बताया कि समय पूरा होने के उपरांत त्यागपत्र दिया है। नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, सरपंच सतबीर पेटवाड़, दिनेश व्यास, मास्टर फुल कुमार, रामकुमार शर्मा, फकीरचंद, उदयवीर, पूर्व सरपंच जसमेर सिंह, कर्मवीर भैणी, महेंद्र सिंह, विनोद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed