{"_id":"679150a5e39265386f00d69b","slug":"the-elderly-man-who-was-injured-in-a-collision-with-a-bolero-died-hisar-news-c-21-hsr1020-550280-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बोलेरो की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बोलेरो की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग ने तोड़ा दम
Thu, 23 Jan 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
हिसार। खैरी गांव के पास एक सप्ताह पहले बोलेरो ने 75 वर्षीय रामेश्वर को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल लेकर आए। उकलाना थाना पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार खैरी गांव निवासी रामेश्वर परिवार के साथ ढाणी में रहते थे। 15 जनवरी की सुबह वह खेतों में गए थे। सुबह नौ बजे वे पैदल खेेत से घर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे ढाणी के पास पहुंचे तो उकलाना मंडी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण वे घायल हो गए। परिजन उन्हेें अस्पताल ले गए और ठीक होने के बाद घर ले आए। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।