फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The effigy of Ravana, a symbol of evil, was burnt

बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का किया दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The effigy of Ravana, a symbol of evil, was burnt
कटला रामलीला में भगवान श्रीराम -लक्ष्मण ,हनुमान के साथ मंच पर - संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। पुराने राजकीय कॉलेज मैदान में शुक्रवार को विजयदशमी महोत्सव के मौके पर श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान श्रीराम ने जब रावण का वध किया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद बुराई के प्रतीक रावण के 25 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में मुख्य अतिथि उद्योगपति जगदीश जिंदल, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि योगेश मित्तल ने लंका जीत के लिए श्रीराम-लक्ष्मण का रूप धारण करने वाले कलाकारों को तिलक लगाया। वहीं पंडाल में सीमित संख्या में दर्शक शामिल हुए। सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, समाजेसवी रामकुमार रावलवासिया, विनोद कुमार, दीपक गर्ग झज्जर वाले, अजय गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, बजरंग दास गर्ग, अंजनी खारियावाला, सत्यप्रकाश राजलीवाला, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, रामलीला कमेटी के सदस्य मनोज बुड़ाकिया, विनोद कंसल, तिलक जैन, विरेन्द्र लाहौरिया, अशोक गर्ग, राजकुमार जैन, सीताराम सिंगला मौजूद रहे। तिलक जैन ने बताया कि 16 अक्तूबर को रामलीला के मंच पर भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक और नाटक का मंचन किया
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलतानी चौक पार्क में हुआ रावण दहन
श्रीनृसिंह प्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा, मुलतानी चौक की ओर से शुक्रवार की शाम मुलतानी चौक पार्क में 74वां दशहरा महोत्सव मनाया गया। भव्य आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला फूंका गया। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अध्यक्षता नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना ने की। रामलीला सभा के प्रधान कश्मीर भयाना, महासचिव ओमप्रकाश असीजा, वरिष्ठ उपप्रधान किशनलाल बागड़ी, उपप्रधान राजकुमार बजाज, टीनू आहूजा, भीमसेन नारंग, रवि महता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed