{"_id":"6535734fb767ad9cef015984","slug":"the-driver-said-to-the-candidates-first-fill-the-oil-only-then-the-bus-will-move-forward-hisar-news-c-125-1-shsr1009-7602-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अभ्यर्थियों से चालक बोला- पहले तेल डलवाओ तभी बस आगे बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अभ्यर्थियों से चालक बोला- पहले तेल डलवाओ तभी बस आगे बढ़ेगी
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त पात्रता परीक्षा दिलाकर शनिवार देर शाम भिवानी से रोहतक जा रही सहकारी समिति की बस के चालक द्वारा परीक्षार्थियों से तेल डलवाए जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जबकि प्रदेश सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क आवागमन की सुविधा की हुई है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड से निकलते ही चालक बस में सवार अभ्यर्थियों से बोला कि इसमें तेल डलवाएंगे तो ही बस चलेगी। इसको लेकर परीक्षार्थियों, जिनमें लड़कियां भी थी और चालक के बीच जमकर बहस हुई। छात्राओं ने भी बस स्टैंड से बस से बाहर उतरने से मना कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी अनुसार सहकारी समिति की बस भिवानी बस स्टैंड से लेकर परीक्षार्थियों को लेकर रोहतक के लिए चली थी। वायरल वीडियो में प्राइवेट बस के चालक ने बस स्टैंड से चलने के कुछ दूरी के बाद ही बस को रोक दिया। इसके चलते महिला परीक्षार्थी व युवकों ने बस चलाने या वापस भिवानी बस स्टैंड पर लेकर जाने की बात कहते रहे। जबकि प्राइवेट बस का चालक सवारियों से कहता रहा कि इस बस में तेल डलवा दें, वह बस को चला लेगा। इसको लेकर काफी समय तक बहस होती रही। हालांकि वीडियो में आगे की पुष्टि नहीं हो पाई क्या हुआ, क्योंकि बस में सवार परीक्षार्थी रोहतक जिले से थे।