{"_id":"6a85f6acda0d7487680ceb24","slug":"the-dog-coming-in-front-disrupted-the-bikes-balance-the-woman-fell-on-a-speed-breaker-and-died-rajbala-was-going-to-her-father-in-laws-funeral-hisar-news-c-21-hsr1005-933877-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुत्ता सामने आने से बिगड़ा बाइक का संतुलन, स्पीड ब्रेकर पर गिरी महिला बेलदार की मौत, ससुर के अंतिम संस्कार के लिए जा रही थी राजबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुत्ता सामने आने से बिगड़ा बाइक का संतुलन, स्पीड ब्रेकर पर गिरी महिला बेलदार की मौत, ससुर के अंतिम संस्कार के लिए जा रही थी राजबाला
विज्ञापन
हिसार। बुडाना गांव में जलघर के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कुत्ता अचानक बाइक के सामने आने से संतुलन बिगड़ गया। बाइक सवार महिला बेलदार स्पीड ब्रेकर पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान हांसी की बोगाराम कॉलोनी निवासी राजबाला (56) के रूप में हुई। वह सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर हांसी में तैनात थी। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
राजबाला के बेटे सुरेश ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से राखी खास गांव का रहने वाला है। उसके पिता मेहर सिंह सिंचाई विभाग में बेलदार थे। उनके निधन के बाद उसकी मां राजबाला को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। बुधवार को उसके दादा पूरणा का निधन हो गया था। वह मां के साथ बाइक पर हांसी से राखी खास अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन
बुडाना में जलघर के पास कुत्ता अचानक बाइक के आगे आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और स्पीड ब्रेकर पर राजबाला सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने पर सुरेश ने लोगों की मदद से उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश ने बताया कि उसकी एक बहन भी है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मनमोहनी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। महिला के शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।