फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The day's temperature in the state reached 42.1 degrees, heatwave prevailed in many districts

Hisar News: प्रदेश में दिन का पारा पहुंचा 42.1 डिग्री, कई जिलों में चली लू

Tue, 08 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 08 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The day's temperature in the state reached 42.1 degrees, heatwave prevailed in many districts
हिसार। प्रदेश में सोमवार को दिन का तापमान 42.1 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही कई जिलों में दिन में लू चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने लू को लेकर 10 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कोई असरदार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। साथ ही थार मरुस्थल से सीधी शुष्क और उष्ण पश्चिमी हवाओं ने वातावरण की नमी को सोख लिया है। इसके अलावा सुबह से शाम तक चमकदार धूप निकल रही है। आमतौर पर अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम सुहावना रहता है और अंतिम सप्ताह में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखाती है। मगर, इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू की परिस्थितियां बनने लगी हैं। सोमवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। यह सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले तीन चार दिनों में प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में गर्मी अपने प्रचंड तेवर दिखाएगी और लू चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। 9 अप्रैल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम में आंशिक बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed