{"_id":"6824edb6fd1c57ae6d04cfe5","slug":"the-days-mercury-rose-above-42-degrees-bhiwani-and-panchkula-were-the-hottest-a-storm-swept-through-hisar-in-the-evening-hisar-news-c-21-hsr1007-626084-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाए गर्मी: दिन का पारा 42 डिग्री पार, भिवानी और पंचकूला रहे सबसे गर्म, हिसार में शाम को चली आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाए गर्मी: दिन का पारा 42 डिग्री पार, भिवानी और पंचकूला रहे सबसे गर्म, हिसार में शाम को चली आंधी
Thu, 15 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:53 AM IST
सार
लोगों को अभी गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो हरियाणा में 19 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। 19 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 22 मई तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
हिसार के डाबड़ा चौक पर आंधी के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
विस्तार
प्रदेश के मौसम में बुधवार को एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला। इस दौरान लोगों को उमस व झुलसने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। भिवानी व पंचकूला में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। ये दोनों जिले प्रदेश में सबसे गर्म रहे। हालांकि शाम को पश्चिमी जिलों में धूल भरी आंधी आई।
19 मई तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 19 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी के तेवर झेलने पड़ेंगे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक बार फिर से पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने और सूर्य की तपिश बढ़ने से बुधवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि बीच-बीच में दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को कई जिलों में आई धूल भरी आंधी से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
19 मई तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 19 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी के तेवर झेलने पड़ेंगे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक बार फिर से पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने और सूर्य की तपिश बढ़ने से बुधवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि बीच-बीच में दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को कई जिलों में आई धूल भरी आंधी से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान प्रदेश के 10 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। भिवानी व पंचकूला में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा और ये दोनों जिले में प्रदेश में सबसे गर्म भी रहे। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई हल्की बारिश व ओलावृष्टि के असर से रात के तापमान में 3.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पानीपत में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
19 मई तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 मई को सक्रिय होने से केवल तापमान में उछाल आएगा। साथ ही 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरातलीय हवाएं चलेंगी। बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दौरान एक दो स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है। 19 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 22 मई तक बारिश की संभावना है।