फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The dairy shifting project will be implemented on the ground after 24 years, with a budget of 41.08 crore rupees approved for construction.

Hisar News: 24 साल बाद धरातल पर उतरेगा डेयरी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट, निर्माण के लिए 41.08 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The dairy shifting project will be implemented on the ground after 24 years, with a budget of 41.08 crore rupees approved for construction.
डेयरी प्रोजेक्ट के लिए चयनित जमीन।  
हिसार। आखिरकार 24 साल के इंतजार के बाद डेयरी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेगा। डेयरी प्लाजा के निर्माण के लिए 41.08 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही नगर निगम इसके लिए टेंडर लगाएगा। अधिकारियों की मानें तो इस माह के आखिर तक टेंडर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम प्रशासन ने बगला रोड पर चयनित करीब 50 एकड़ जमीन पर डेयरी प्लाजा प्रोजेक्ट का प्रारूप बनाकर कुछ प्लॉटों की बोली भी कर दी थी। मगर इसी बीच मुख्यालय ने प्रारूप पर आपत्ति जता दी। इसके बाद निगम प्रशासन ने यह कहते हुए प्लाॅट की बोली को रद्द कर दिया कि बिल्डिंग कोड के अनुसार प्रोजेक्ट डिजाइन नहीं किया गया। इसके बाद इस प्रोजेक्ट की पूरी प्रक्रिया नए सिरे से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इसके तहत दोबारा से प्रोजेक्ट का प्रारूप तैयार कर मंजूर करवाया गया। अब संशोधित प्रारूप के अनुसार प्रशासनिक मंजूरी (एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल) तैयार कर उसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी शिफ्टिंग के नए प्रारूप में कुल 342 प्लॉट का प्रावधान है। इनमें 250 गज के 239 प्लॉट, 350 गज के 68 प्लॉट, 500 गज के 27 प्लॉट, 1000 गज के 8 प्लॉट शामिल हैं। हालांकि पुराने ले आउट प्लान में कुल 410 प्लॉट थें। इसके अलावा 1170 गज में मिल्क चिलिंग प्लांट, 5360 गज में गोबर गैस प्लांट, 3688 गज में वाटर वर्क्स का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed