फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The councilor sent tractor-trailers to collect garbage, the workers punctured the tires with needles, a female sanitation worker sat on a chair blocking the gate of the main building of the municipal office.

Hisar News: पार्षद ने कचरा उठवाने के लिए भेजे ट्रैक्टर-ट्राॅली, कर्मियों ने सूए घोंप टायर किए पंक्चर, निगम कार्यालय के मुख्य भवन के गेट पर कुर्सी डालकर बैठीं महिला सफाईकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The councilor sent tractor-trailers to collect garbage, the workers punctured the tires with needles, a female sanitation worker sat on a chair blocking the gate of the main building of the municipal office.
नगर निगम कार्यालय के गेट पर कुर्सी डालकर बैठीं महिला सफाई कर्मचारी। 
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के चौथे दिन वार्ड-16 के पार्षद राजेंद्र बिड़लान द्वारा कचरा उठवाने के लिए भेजे गए ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। आरोप है कि यूनियन के कर्मियों ने सूएं घोंपकर ट्रैक्टरों के टायर पंक्चर कर दिए जिससे दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हुई।
विज्ञापन

पार्षद राजेंद्र बिड़लान ने आरोप लगाया कि उनके अस्पतालों से कचरा उठाने के लिए लगाए छह ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को भी सूएं घोंपकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना जारी रखा। इस दौरान स्थापना शाखा के छह लिपिक काम पर पहुंचे जबकि सफाई कर्मचारी महिलाएं मुख्य प्रवेश द्वार पर कुर्सियां डालकर बैठ गईं। इस दौरान कामकाज ठप रहा और लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सड़कों पर फैला कचरा
हड़ताल के चलते चौथे दिन भी शहर की सड़कों पर सफाई नहीं हो सकी और डोर-टू-डोर कचरा उठान पूरी तरह ठप रहा। चार दिनों में करीब 840 टन कचरा जमा हो चुका है। रविवार की बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। जगह-जगह कचरा फैलने से दुर्गंध आने लगी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के हिसार इकाई प्रधान सुरेंद्र गोलू ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
लोगाें के फोन आए तो मैंने ट्रैक्टर भेजे, यूनियन ने की गुंडागर्दी
वार्ड-16 के पार्षद राजेंद्र बिड़लान ने बताया कि पटेल नगर से लोगों का बार-बार कचरा उठाने के लिए फोन आ रहे थे। मेरा सफाई एजेंसी का काम भी है। मैंने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा उठान के लिए भेजी। आरोप है कि यूनियन के सदस्यों ने गुंडागर्दी करते हुए सुएं घोंपकर ट्रैक्टर व ट्राॅली के टायर फाड़ दिए। अस्पतालों के ब्लक वेस्ट को उठाने वाले छह ट्रैक्ट्रर-ट्राॅली के टायरों में पंक्चर कर दिया। इस बारे में निगम आयुक्त को अवगत कराया तो उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। वहीं यूनियन के प्रधान सुरेंद्र गोलू ने कहा कि हमने किसी तरह की गुंडागर्दी नहीं की। हम करीब आधे घंटे तक अनुरोध करते रहे। पार्षद के लोग कचरा उठाने पर अड़े रहे तो बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed