फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The container collided with the trolley, the driver died, two injured

कंटेनर ने ट्रॉले को मारी टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The container collided with the trolley, the driver died, two injured
हिसार। हिसार-राजगढ़ पर गांव चौधरीवास पंचमुखी मंदिर के पास वीरवार दोपहर करीब एक बजे एक ट्रॉले को कंटेनर ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉला चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रॉले में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। थाना आजाद नगर पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के चुरू जिले के गांव लक्ष्मणगढ निवासी विजय सिंह ने बताया कि वह हिसार के बाबूराम की गाड़ी पर चालक है। राजस्थान के चुरू जिले के राजलदेसर गांव का प्रेम इसी गाड़ी पर चालक है। चार नवंबर को दिवाली के दिन जिंदल फैक्टरी से लोहे की क्वाइल लोड कर अहमदाबाद के लिए निकले थे। ट्राले को प्रेम चला रहा था। वह अपने साथी धर्मचंद के साथ कैबिन में बैठा था। वीरवार दोपहर करीब एक बजे चौधरीवास गांव में पंचमुखी मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक कंटेनर में ट्रॉला को क्रॉस करते समय टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रॉला खेत में पलट गया। राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया। विजय सिंह ने बताया कि हादसे में उसे और धर्मचंद को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत
गांव सातरोड़ में हनुमान मंदिर के पास शाम दो बाइकों की भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में सातरोड़ खास निवासी विक्रम ने बताया कि चार नवंबर को उसका भाई नवीन अपने दोस्त सूरज के साथ बाजार गया था। सामान लेने के बाद सूरज रास्ते में उतर गया। शाम साढ़े छह बजे सामने से आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। उसके भाई के सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्रम ने बताया कि उसके भाई की बाइक से सातरोड़ खुर्द निवासी योगेश ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाकर टक्कर मारी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed