फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The condition of the new auto market will improve with Rs 3.5 crore, construction of parking, footpath and green belt

Hisar News: नई ऑटो मार्केट की साढ़े 3 करोड़ रुपये से सुधरेगी हालत, पार्किंग, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:10 PM IST
विज्ञापन
The condition of the new auto market will improve with Rs 3.5 crore, construction of parking, footpath and green belt
नई ऑटो मार्केट में विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना
हांसी। तोशाम रोड स्थित नई ऑटो मार्केट में साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करके सुधारीकरण किया जाएगा। यहां पर पार्किंग व फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा। इसके अलावा सीवरेज लाइन व पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह विकास कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से करवाया जाएगा। ऑटो मार्केट में सड़क पार्किंग व फुटपाथ कार्य पर 2 करोड़ 97 लाख रुपये, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर 15 लाख 75 हजार रुपये और सीवरेज व्यवस्था पर 27 लाख 30 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होगा। इससे नई ऑटो मार्केट में दुकानदारों को तमाम आधुनिक मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

ये बातें विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद भयाना ने कही। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी काम तेजी से पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नई ऑटो मार्केट के बनने से न केवल दुकानदारों बल्कि अन्य लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा। नई ऑटो मार्केट काफी बड़े क्षेत्र में विकसित की जा रही है। ऐसे में वाहन मालिकों को यहां किसी प्रकार की कोई परेशानी आड़े नहीं आएगी। वाहनों की पार्किंग के लिए ऑटो मार्केट में ही अलग से पार्किंग स्थल बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। इस अवसर पर एसडीएम राजेश खोथ, तहसीलदार अनिल कुमार, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, जगदीश भाटिया, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह, एसडीओ अनूप सिंह, जेई हरविंदर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed