{"_id":"67a11dc0855508773d02e091","slug":"the-committee-questioned-for-one-hour-hisar-news-c-21-hsr1020-558124-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कमेटी ने एक घंटे की पूछताछ, घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कमेटी ने एक घंटे की पूछताछ, घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और चली गई
Tue, 04 Feb 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सातरोड खास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सफेदे का पेड़ गिरने से छात्राओं के घायल होने के मामले में सोमवार को डीईओ सहित 4 सदस्यीय जांच कमेटी स्कूल पहुंची।
कमेटी ने एक घंटे तक की पूछताछ कर स्कूल के पांच शिक्षकों, एक छात्रा, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) व स्कूल मुखिया के बयान लिए। घटनास्थल का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाई।
हालांकि कमेटी में शामिल किसी भी सदस्य ने स्कूल मुखिया से छात्राओं की सुरक्षा के लिए उठाए कदमों पर कोई सवाल नहीं किया। केवल बीती घटना की जानकारी जुटाकर रवाना हो गई। उधर, पेड़ गिरने से घायल छात्रा पुष्पा और गीता की तबीयत में सुधार है, हालांकि अभी निजी अस्पताल में ही भर्ती है।
विज्ञापन
इस मामले में डीजी जितेंद्र दहिया ने कमेटी गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में टीम में शामिल डीईओ प्रदीप नरवाला, बीईओ विजेंदर सिंह चार सदस्यीय कमेटी के साथ सुबह साढे़ नौ बजे जांच के लिए स्कूल पहुंचे। पूछताछ के दौरान स्कूल मुखिया ताराचंद ने अपने बचाव के लिए मेल के स्क्रीनशॉट जांच कमेटी को सौंपे। ये स्क्रीनशॉट उन मेल के थे, जो स्कूल की तरफ से बीईओ व डीईओ कार्यालय को किए गए थे। इनमें सफेदे के पेड़ों के संदर्भ में मार्गदर्शन मांगा गया था। हालांकि स्कूल मुखिया ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्या-क्या कदम उठाए गए हैं और न ही कमेटी ने इस संदर्भ में कोई सवाल किया।
जिला वन अधिकारी बोले, मेरे पास नहीं आई संबंधित स्कूल की फाइल : जिला वन अधिकारी रोहताश ने बताया कि सातरोड खास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सफेदे के पेड़ों की छंटाई, कटाई को लेकर कोई भी फाइल उनके कार्यालय में नहीं आई है। उन्होंने बताया कि कोई फाइल आती है तो कुछ समय के अंतराल में निपटारा कर दिया जाता। उन्होंने, बताया कि वे न तो पेड़ काटने की इजाजत दे सकते हैं और न ही छंटाई की। यह स्कूल का मामला है तो डीईओ ही पूरी तरह से जवाबदेह हैं।