{"_id":"677ad2b59ca1d18b1b05ab04","slug":"the-color-of-hisar-dabwali-highway-will-improve-travel-will-be-easy-hisar-news-c-21-hsr1005-538789-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार-डबवाली हाईवे का निखरेगा रंग, सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार-डबवाली हाईवे का निखरेगा रंग, सफर होगा आसान
विज्ञापन
हिसार-डबवाली नेशनल हाईवे।
हिसार। हिसार-डबवाली नेशनल हाईवे बनने के सात साल बाद अब इसकी मजबूती को लेकर फरवरी में कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 145 किलोमीटर लंबे हाईवे की रिकारपेटिंग व मरम्मत सहित अन्य कार्यों पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टूटे बरसाती नालों और खराब स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए टेंडर आवंटन कर दिया है। हाईवे की सूरत सुधरने के बाद इस पर सफर और आसान हो जाएगा।
हिसार-डबवाली नेशनल हाईवे वर्ष 2017 में बनकर तैयार हुआ था। यह तीन जिलों से होकर गुजरता है, जिसमें हिसार, फतेहाबाद व सिरसा शामिल हैं। हाईवे पर हिसार जिले के ढंढूर, चिकनवास व अग्रोहा, फतेहाबाद जिले के भोड़ा होसनाक, खारा खेड़ी, बड़ोपल, धांगड़, दरियापुर, ढाणी चाननवाली और सिरसा जिले के डिंग, मोरीवाला, खैरेकां, पंजुआना, साहूवाला, पन्नीवाला मोटा, ओढ़ा, चोरमारखेड़ा, खुईयां मलकाना आदि गांव पड़ते हैं। इसके बनने से राजस्थान सीमा पर स्थित डबवाली से दिल्ली का रास्ता काफी आसान हो गया था। लेकिन साल दर साल इसकी हालत खराब होती गई। यह जगह-जगह से उखड़ चुका है।आबादी क्षेत्र में तो और भी ज्यादा हालत खराब है। हाईवे पर डिवाइडर टूट-फूट गए हैं, जगह-जगह अवैध कट बना लिए गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से कई जगह जर्जर हाल है, लेकिन पूरे हाईवे पर फिर से कंंक्रीट और डामर की मजबूत लेयर बिछाई जाएगी। इससे हाईवे का नवीनीकरण हो जाएगा और वाहनों का आवागमन बेहतर होगा।
अग्रोहा में सर्विस रोड भी बनने की उम्मीद
हाईवे पर रिकारपेटिंग के दौरान अग्रोहा में सर्विस रोड भी बन सकती है। दरअसल कब्जों के कारण अग्रोहा में कई टुकड़ों में सर्विस रोड नहीं बनी है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि अब इन टुकड़ों पर सर्विस रोड को बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
एजेंसी को पांच साल करना होगा रखरखाव
पूरे कार्य पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिस एजेंसी को टेंडर दिया गया है, उसे हाईवे के पुनर्निर्माण के साथ पांच साल तक रखरखाव भी करना होगा। इस दौरान एजेंसी मेन रोड, सर्विस रोड के साथ बरसाती नाले का निर्माण भी करेगी। फिलहाल मेन रोड और सर्विस रोड जगह-जगह से टूटा हुआ है। वहीं रोड किनारे बनाए गए नाले भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जगह-जगह नाले की स्लैब टूटकर बिखरी पड़ी हैं। लोहे की रेलिंग भी टूटी है। रिहायशी क्षेत्र व टोल प्लाजा के पास लगीं स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हिसार-रोहतक नेशनल हाईवे का भी जल्द लगेगा टेंडर
हिसार-रोहतक नेशनल हाईवे के पुनर्निर्माण के लिए भी जल्द टेंडर लगाया जाएगा। इस हाईवे के बनने के बाद से कोई कार्य नहीं किया गया है। हिसार से रोहतक तक इसकी लंबाई करीब 90 किलोमीटर है।
-- --
हिसार-डबवाली नेशनल हाईवे को मजबूत करने के कार्य का टेंडर अलॉट कर दिया है। फरवरी के मध्य तक एजेंसी काम शुरू कर देगी। एक साल में वह इस कार्य को पूरा कर देगी। इसके बाद शेष चार साल तक रखरखाव करना होगा। - विपिन मंगला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई