फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The closing ceremony of the Khet Bachao Abhiyan is today; the Union Agriculture Minister will be the chief guest.

Hisar News: खेत बचाओ अभियान का समापन समारोह आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The closing ceremony of the Khet Bachao Abhiyan is today; the Union Agriculture Minister will be the chief guest.
हिसार। केंद्र सरकार की ओर से संचालित खेत बचाओ अभियान का समापन समारोह 30 जून को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि महाविद्यालय बावल (रेवाड़ी) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन




एचएयूके कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि एक जून से 30 जून तक चले इस अभियान के दौरान प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों के लिए व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य भूमि की उर्वरता को बनाए रखना, उत्पादन लागत में कमी लाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा किसानों को टिकाऊ, वैज्ञानिक एवं लाभकारी कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हरियाणा एफपीओ मिशन का होगा शुभारंभ :

समारोह के दौरान हरियाणा एफपीओ मिशन का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सशक्त बनाकर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विपणन को मजबूत करना है। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ नरेश कौशिक ने बताया कि समारोह में स्टॉल लगाकर किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, प्राकृतिक खेती, मृदा एवं जल संरक्षण, फसल विविधीकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed