फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The civic minister who came to lay the foundation stone of the welcome gate had to face opposition from the people of Hanuman Colony.

Hisar News: स्वागत द्वार का शिलान्यास करने पहुंचे निकाय मंत्री को हनुमान कॉलोनी के लोगों के विरोध का करना पड़ा सामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The civic minister who came to lay the foundation stone of the welcome gate had to face opposition from the people of Hanuman Colony.
हिसार। कैंट के पास शुक्रवार को स्वागत द्वार का शिलान्यास करने पहुंचे निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व उपायुक्त प्रदीप दहिया को हनुमान कॉलोनी के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम वर्ष 2020 में पूरा होना था, लेकिन आज तक कार्य अधूरा पड़ा है। महिलाओं के आक्रोश को देखकर मंत्रीजी नरम पड़ गए और कहने लगे कि आप बोलो। इस पर एक महिला ने कहा कि म्हारे बालकां के रिश्ते भी कोणी हौंदे, इससे भूंडा और के होवैगा।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने बताया कि पेयजल लाइन न बिछने से क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। इसके अलावा जो लाइन बिछ चुकी है, उसमें पानी नहीं आ रहा। इस पर उपायुक्त ने यूएलबी मुख्यालय बात करने पर बताया कि मुख्यालय से सोमवार या मंगलवार तक फाइल निकल जाएगी और फिर हम वर्क ऑर्डर दे देंगे। मगर महिलाएं आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुईं और बोली कि आज हम खाली हाथ नहीं जाएंगे और यही रोड पर धरने पर बैठ जाएंगे। महिलाओं ने कहा कि अगर आपसे काम नहीं होता तो हमें पैसे दे दो। हम यह काम करवा लेंगे।
विज्ञापन

निकाय मंत्री को आते ही घेरा
निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता वहां पहुंच गए तो महिलाओं ने उनके सामने अपनी समस्या रखी। इस पर उपायुक्त ने कहा कि विभाग के डायरेक्टर से बातचीत की है। अगले कार्य दिवस या सोमवार या मंगलवार को फाइल निकाल देंगे। इसके बाद वर्क ऑर्डर हो जाएगा। यह सुनकर महिलाओं ने कहा कि आश्वासन देते रहते हो, होता कुछ नहीं है। मंत्री ने कहा कि और मैं क्या कह सकता हूं। महिलाओं ने कहा कि हम क्या करें। उपायुक्त ने कहा कि हमारी बात मान लो। महिलाएं बोली कि उस दिन भी आपकी बात मानी थी और उस दिन भी आश्वासन दिया था। इस पर मंत्री ने कहा कि और इसका कोई इलाज नहीं है। महिलाओं ने कहा कि इलाज यह है कि हम यहां धरने पर बैठ जाते हैं। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अगर धरने पर ही बैठना है तो फिर बैठ जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपी स्कीम के प्लॉट के टुकड़े करने पर लगाई शर्त हटाने की मांग
टाउन पार्क के जीर्णोद्धार के शिलान्यास के दौरान बैंक कॉलोनी के कुछ लोग निकाय मंत्री से मिले। बीएस बूरा के नेतृत्व में लोगों ने सरकार की तरफ से टीपी स्कीम के प्लॉट के टुकड़े करने पर लगाई शर्त हटाने की मांग की। इसके अलावा इसकी फीस के नाम काफी राशि वसूली जा रही है, जो सरासर गलत है। बूरा ने बताया कि निकाय मंत्री ने उन्हें इस बारे में लिखित में शिकायत देने की बात कही है।

आवारा कुत्तों से परेशान सेक्टरवासी
सेक्टर-13 के लोगों ने निकाय मंत्री से आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान व टूटी सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग रखी। सेक्टरवासी संतलाल महता ने बताया कि सेक्टर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। अब बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। इसके अलावा सेक्टर की सड़कें बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed