फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The city's air quality deteriorated, with the AQI reaching 384 in the morning.

Hisar News: शहर की हवा हुई खराब, सुबह एक्यूआई 384 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The city's air quality deteriorated, with the AQI reaching 384 in the morning.
हिसार। शहर की हवा सोमवार को एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में आ गई। सुबह छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पार कर गया और सात बजे यह 384 तक पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हालांकि दिन बढ़ने के साथ वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और रात 10 बजे एक्यूआई घटकर 197 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे एक्यूआई 300 से नीचे आ गया और 11 बजे तक यह 200 से नीचे पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय वाहनों का धुआं और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषक तत्व जमीन के करीब जमा हो जाते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता खराब हो जाती है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से छाए हल्के बादल
पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 28 अक्तूबर को भी बादल छाए रहेंगे और दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 0.7 और 2.1 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed