फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The city has not been cleaned, heaps of garbage are lying everywhere

Hisar News: शहर की नहीं हुई सफाई, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:58 PM IST
विज्ञापन
The city has not been cleaned, heaps of garbage are lying everywhere
बाजार में छाबड़ा चौक पर लगे कचरे के ढेर।
हांसी। सफाई कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे, जिस कारण शहर से कचरे का उठान नहीं हुआ और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। वहीं नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने नगर परिषद के अधिकारियों व संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए हिसार बुलाया। वहां पर भी बातचीत सिरे नहीं चढ़ी। अब सर्व कर्मचारी संघ सोमवार से नगर परिषद में प्रदर्शन करेगा। वहीं नगर परिषद के कर्मचारी भी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। नगर परिषद में 140 सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में परिषद के कर्मचारी सुबह से हड़ताल पर रहे और प्रदर्शन किया। उनके साथ सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ का दूसरे दिन भी कर्मिक अनशन जारी रहा। इस दौरान 11 साथी भूख हड़ताल पर बैठे व अनशन की अध्यक्षता इकाई कैशियर दिनेश चांवरिया ने की। कर्मचारियों ने मांगों के न मानने पर कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। इसके बाद हिसार से नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर प्रितपाल ने सर्व कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल को हिसार में वार्ता का समाधान के लिए बुलाया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान व सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार को भी बुलाया। वहां भी नगर परिषद के अधिकारियों व संघ के पदाधिकारियों के बीच कोई सहमति नहीं बनी। जिस पर संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार से पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं कर्मचारी शनिवार को काम करेंगे। रविवार को अवकाश होने के कारण कर्मचारी काम नहीं करते। प्रदर्शनकारियों में खंड उप प्रधान राजेश शर्मा, अशोक यादव, सचिव सोमबीर मोर, सचिव अरुण चौहान, रेखा रानी, सनी, नीलम व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान व सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कार्यकारी अधिकारी व सफाई निरीक्षक से मिले थे। पदाधिकारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान का एक महीने का वेतन काटने का कारण पूछा था। जिस पर वहां सफाई निरीक्षक के साथ तनातनी हो गई थी। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला था। इसी के चलते शुक्रवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

बातचीत के लिए ज्वाइंट कमीश्नर प्रीतपाल ने बुलाया था। हमने सारा मामला उनके समक्ष रख दिया है। उम्मीद है जल्दी ही समाधान निकले। - डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

संघ ने फैसला किया है कि सोमवार को कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संघ, नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन में सहयोग करेगा। - सुरेंद्र यादव, जिला प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ।


शनिवार को कर्मचारी काम पर आएंगे और शहर की सफाई करेंगे। सोमवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ हमारे साथ प्रदर्शन करेगा।
- बलजीत, नगर पालिका कर्मचारी संघ

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed