फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Chief Minister's flying squad conducted a raid at Godama, found irregularities in the stock and records of DAP fertilizer, and issued a notice to the seller.

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गोदामा पर मारा छापा, डीएपी खाद के स्टाॅक और रिकाॅर्ड में अनियमितता, विक्रेता को नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's flying squad conducted a raid at Godama, found irregularities in the stock and records of DAP fertilizer, and issued a notice to the seller.
गोदाम पर जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम।  संवाद 
हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को शहर की समाधा रोड स्थित एक खाद विक्रेता के गोदाम पर छापा मारा। टीम ने गोदाम और दुकान के स्टॉक और रिकॉर्ड की गहन जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच के बाद कृषि विभाग ने विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इस दौरान टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। सुनैना ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि हांसी क्षेत्र में कुछ खाद विक्रेता स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कृषि विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौधरी कृषि भंडार पर छापा मारा गया। जांच के दौरान दुकान मालिक विशाल की मौजूदगी में वास्तविक स्टॉक और रिकॉर्ड का मिलान किया गया।
विज्ञापन

परीक्षण में पाया गया कि गोदाम में डीएपी खाद के 248 बैग रखे हुए थे, जबकि पीओएस मशीन के रिकॉर्ड में केवल 238 बैग दर्ज थे। वहीं, यूरिया के 3,750 बैग का स्टॉक सही पाया गया। टीम ने पाया कि गोदाम में गेहूं और खाद का स्टॉक एक साथ रखा गया था, जो नियमों के विपरीत है। इसके अलावा दुकान पर स्टॉक डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगा था और स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए कृषि विभाग ने विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी खाद विक्रेता अपनी दुकानों के बाहर स्टॉक बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें, और गोदाम का पूरा विवरण कृषि विभाग के लाइसेंस में दर्ज होना चाहिए। टीम में एएसआई सुरेंद्र, एचसी विजय और उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed