फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The cattle ranchers took away 30 cows after catching the police employee

पुलिस कर्मचारी को दबोचकर 30 गायों को छुड़वाकर ले गए पशुपालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The cattle ranchers took away 30 cows after catching the police employee
गायों को पकड़कर गाड़ी में चढ़ाते निगम कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के सैनियान मोहल्ला में बुधवार को नगर निगम की टीम ने पशु पकड़ो अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 30 गायों को पकड़ा, लेकिन पशुपालक दबंगई दिखाते हुए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी को दबोचकर अपने पशुओं को छुड़वा ले गए। आरोप है कि पशुपालकों ने टीम के साथ गाली-गलौज भी की। उधर निगमायुक्त ने सभी आरोपी पशुपालकों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि छह दिनों में पशुपालकों द्वारा जबरदस्ती पशु छुड़वाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 3 सितंबर को नई सब्जी मंडी में पशुपालक दबंगई दिखाते हुए 10 पशु छुड़वाकर ले गए थे। इस मामले में निगम की तरफ से उन पशुपालकों के खिलाफ एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र को भी लिखा था।
विज्ञापन

सुबह 5 बजे चलाया था अभियान
टीम ने बुधवार सुबह 5 बजे पशु पकड़ने का अभियान चलाया था। टीम के अनुसार उन्होंने सैनियान मोहल्ले से 25-30 दुधारू गायों को पकड़कर एक घेर में रोक दिया। इसी दौरान 10-12 पशुपालक वहां पहुंच गए और टीम के साथ गली-गलौज व अभद्रता करने लगे। टीम ने विरोध किया तो टीम व पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस कर्मचारी धर्मवीर सिंह को जबरदस्ती पकड़कर सभी गायों को छुड़वाकर ले गए। हाथापाई के दौरान पुलिस कर्मचारी के हाथ पर चोट भी आई। यही नहीं एक पशुपालक घटना का वीडियो बना रहे एएसआई राहुल का मोबाइल छीनकर भाग गया। निगम टीम के अनुसार कुछ पशुपालकों की पहचान भी की है, जिसमें चीनू गुर्जर, संजय गुर्जर, लाला गुर्जर व पायल गुर्जर सहित तीन-चार अन्य पशुपालक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न राइडर न पीसीआर
अभियान में पशुपालक बाधा न डाले, इसके लिए टीम के साथ छह पुलिस कर्मचारी, एक राइडर व एक पीसीआर भी तैनात की गई है। मगर जब यह घटना घटी, उस दौरान टीम के साथ सिर्फ एक पुलिस कर्मचारी ही तैनात था। जो 10-12 पशुपालकों के सामने पूरी तरह से मजबूर नजर आया।
जवाहर नगर, पटेल नगर व सेक्टर-15 से 33 पशु पकड़े
इस घटनाक्रम के बाद निगम ने शहर के जवाहर नगर, पटेल नगर, नवदीप कॉलोनी व सेक्टर-15 में पशु पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 33 दुधारू गायों को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया। अभी तक निगम की टीम शहर के विभिन्न हिस्सों से 138 दुधारू गायों को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचा चुकी है।

पशुपालकों की गुंडागर्दी कतई सहन नहीं की जाएगी। इन सभी पशुपालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। - अशोक गर्ग, निगमायुक्त
कब-कब हुई पशु छुड़वाने की घटनाएं
22 जून : सेक्टर-14 में बाइक सवार पशुपालकों ने टीम से कई पशु छुड़वाए।
23 जून : सेक्टर-14 में पशुपालकों ने झगड़ा कर टीम के कब्जे से पशु छुड़वाए।
19 जून : कमला नगर में पशुपालक ने छुरे से रस्सा काटकर पशु छुड़वाया।
03 सितंबर : नई सब्जी मंडी से पशुपालकों ने बांधे गए 10 पशुओं को छुड़वाया।
दो गाड़ियों को किराये पर लेने के लिए लगाया टेंडर
शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए निगम ने दो गाड़ियों को किराये पर लेने के लिए टेंडर लगा दिया है। निगम ने शॉर्ट टाइम पीरियड का टेंडर लगाया है। सात दिनों के बाद टेंडर खोला जाएगा और सबसे कम बजट में गाड़ी किराये पर उपलब्ध करवाने वाले ठेकेदार को टेंडर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed