फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The case of a quarrel between two groups during the election campaign

चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में झगड़े का मामला -

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The case of a quarrel between two groups during the election campaign
हांसी। चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में हुए आपसी झगड़े के मामले मेें पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुमन शर्मा, पार्षद नीतेश शर्मा, मोती शर्मा, अशोक शर्मा व दो भतीजों के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने, मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं सुमन शर्मा के भतीजे पीयूष शर्मा ने भी पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि गोविंदा, रवि, राहुल, मनीष व अन्यों ने मेरे व मेरे परिवार के सदस्यों पर ईंटों से हमला कर दिया था जिस कारण हमें काफी चोटें आई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गोविंदा, रवि, राहुल व मनीष सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि वार्ड-5 में धानक मोहल्ले में 17 जून को चुनावी सभा के दौरान पार्षद पद के प्रत्याशी व कांग्रेस नेता नितेश शर्मा पर कुछ युवकों ने हमला किया था। आरोप है कि युवकों ने चुनावी सभा में छत से ईंटें बरसाई। हमले में पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि व कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमन शर्मा सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। अब पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed