{"_id":"621a7f85b86ce022d91cfff4","slug":"the-car-hit-the-operator-waiting-for-the-vehicle-to-go-home-died-hisar-news-hsr6253504167","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे ऑपरेटर को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे ऑपरेटर को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सैनिक छावनी के टीपीसी गेट दो के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे भैणी जाटान निवासी 56 वर्षीय राजबीर को एक तेज रफ्तार ने कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण राजबीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई। पुलिस ने मृतक के बेटे विकास के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
फैक्टरी में काम करते थे
भैणी जाटान निवासी विकास ने बताया कि उनके पिता राजबीर सैनिक छावनी के सामने एक फैक्टरी में ऑपरेटर की नौकरी करते थे। गत शाम को गांव से शहर आए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे वह काम खत्म करने के बाद घर आने के लिए सैनिक छावनी के गेट नंबर दो के सामने वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कर ने पिता को टक्कर मार दी। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।