फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The body of the injured person who went missing from the civil hospital was found 1.5 kilometers away at Sirsa Chowki. Jagmendra had been injured in a fight at a liquor shop on July 16, and a hospital wheelchair was found nearby.

Hisar News: नागरिक अस्पताल से लापता घायल व्यक्ति का शव डेढ़ किलोमीटर दूर सिरसा चुंगी पर मिला, 16 जुलाई को शराब ठेके पर झगड़े में घायल हुआ था जगमेंद्र, पास में मिली अस्पताल की व्हीलचेयर

Tue, 21 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 21 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The body of the injured person who went missing from the civil hospital was found 1.5 kilometers away at Sirsa Chowki. Jagmendra had been injured in a fight at a liquor shop on July 16, and a hospital wheelchair was found nearby.
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती जगमेंद्र (57) का शव सोमवार सुबह करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सिरसा चुंगी के पास मिला। वह रविवार रात अस्पताल से गायब हो गया था। शव के पास ही अस्पताल की व्हीलचेयर पड़ी मिली। हांसी सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई नरेश के मुताबिक जगमेंद्र के बेटे विकास और आकाश ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता गांव महजत स्थित शराब ठेके पर कार्यरत थे। 16 जुलाई की रात कुछ युवक शराब लेने पहुंचे। ठेका बंद होने के कारण उन्होंने शराब देने से मना किया तो उन्हें पीटा। इसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार रात उन्हें सूचना मिली कि जगमेंद्र अस्पताल से गायब हो गए। सोमवार सुबह सूचना मिली कि सिरसा चुंगी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर शव की शिनाख्त जगमेंद्र के रूप में हुई। घटनास्थल पर अस्पताल की व्हीलचेयर भी मिली जिसके बाद एंबुलेंस से शव को अस्पताल लाया गया। विकास ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत मारपीट में आईं चोटों के कारण हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी नई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

चाय पीने के लिए वार्ड से बाहर चला गया: पीएमओ
जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) रीना जैन ने बताया कि जगमेंद्र की एमएलसी कटी हुई थी। वह वार्ड नंबर-7 में भर्ती था। उसका बेटा तीमारदार के तौर पर साथ था। वह रात को स्टाफ को घर से कपड़े लाने की बात कहकर चला गया। रात में ही जगमेंद्र चाय पीने के लिए व्हीलचेयर लेकर वार्ड से बाहर चला गया। वह शराब पीने का आदी होने के कारण किसी की मदद से सिरसा चुंगी तक पहुंच गया। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी अभी नहीं है। पूरे मामले में अस्पताल स्टाफ की किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नागरिक अस्पताल में भर्ती कोई व्यक्ति व्हीलचेयर लेकर अस्पताल से बाहर चला जाए और किसी गार्ड की उस पर नजर न पड़े। इससे जाहिर है कि अस्पताल में रात में व्यवस्था भगवान भरोसे है। जगमेंद्र अपने वार्ड से निकलकर चाय पीने गया। यह तो ठीक है लेकिन वह व्हीलचेयर से मेन रोड पर चला गया और किसी गार्ड ने रोक-टोक तक नहीं की। इससे अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed