फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The body of a person found in the historical fort of Hansi, he was a drug addict

Hisar News: हांसी के ऐतिहासिक किले में मिला व्यक्ति का शव, नशे का था आदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The body of a person found in the historical fort of Hansi, he was a drug addict
हांसी किले पर जांच करती पुलिस। 
हांसी (हिसार)। शहर के पृथ्वीराज चौहान के ऐतिहासिक किले पर व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। शव की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। शव के समीप नशीली पुड़िया की पैकिंग का पेपर मिला है। ऐसे में पुलिस अंदाजा लगा रही है कि नशे के कारण व्यक्ति की मौत हुई होगी।
विज्ञापन

किले के कर्मचारियों ने सुबह करीब 11 बजे वहां पर एक शव को देखा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे व मौके से साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पुलिस ने अंदाजा लगाया कि व्यक्ति की मौत नशे के कारण हुई है। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। शहर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि जांच के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। किले के आसपास के क्षेत्रों व अन्य थानों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे में पहचान के लिए शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed