फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The board chairman's team caught a boy and a girl with a slip

Hisar News: बोर्ड चेयरमैन ने टीम छात्र और छात्रा को पर्ची के साथ पकड़ा

Mon, 10 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The board chairman's team caught a boy and a girl with a slip
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत सोमवार को 12वीं कक्षा के 6,342 परीक्षार्थियों ने इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा दी। इस दौरान भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार अपनी टीम के साथ हिसार के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सबसे पहले टीम सुशीला भवन समीप राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची। इस दौरान टीम ने एक छात्रा को पर्ची से नकल करते पकड़ा। इसके बाद उपरोक्त टीम ने मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवी भवन हाईस्कूल व पटेलनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया, जहां शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित की जा रही थी। वहीं, उड़नदस्ते ने जाखोद खेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र को नकल करते पकड़ा। टीम ने छात्र की जेब से पर्ची भी बरामद की। उड़नदस्ते ने नकल का केस बनाकर विभागीय कार्रवाई की।
विज्ञापन

पर्ची पकड़ी तो सुपरिटेंडेंट होंगे चार्जशीट
बोर्ड कार्यालय की ओर से आदेश हैं कि जिस भी परीक्षा केंद्रों में नकलची पकड़े जाएंगे। संबंधित केंद्र के चीफ सुपरिटेंडेंट व सुपरिटेंडेंट को चार्जशीट किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रिपोर्ट को शिक्षा निदेशालय भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने खुद हिसार जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के केस भी बनाए। केंद्र के अंदर स्टाफ व लिपिक कर्मचारी पर विशेष नजर रखने के आदेश उड़नदस्तों को दिए गए हैं। - डॉ. पवन कुमार, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed