{"_id":"685ee393b8b9e391c00ced3d","slug":"the-blood-soaked-body-of-a-private-hospital-worker-who-had-left-for-duty-was-found-hisar-news-c-21-hsr1020-656087-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ड्यूटी के लिए निकले निजी अस्पताल कर्मी का लहूलुहान शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ड्यूटी के लिए निकले निजी अस्पताल कर्मी का लहूलुहान शव मिला
विज्ञापन
हिसार। निजी अस्पताल में काम करने वाले मिलगेट एरिया के शिवनगर निवासी आजाद कुमार(25) का शव वीरवार रात मंगाली गांव के पास मिला। आजाद कुमार ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह मंगाली के पास कैसे पहुंचे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आजाद नगर थाना पुलिस इस संबंध में सड़क हादसे का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम के मुताबिक शिवनगर निवासी गोलू ने रिपोर्ट में बताया कि दो भाइयों व तीन बहनों में आजाद सबसे छोटा था। वह अविवाहित था और सेक्टर-14 के एक निजी अस्पताल में स्वीपर के तौर पर काम करता था। इन दिनों उसकी नाइट ड्यूटी थी। वह वीरवार रात करीब 8 बजे घर से पैदल निकला था। रात करीब 11.30 बजे पुलिसकर्मी ने उसकी जेब से मिली डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क कर परिचित से पूछा, आप आजाद के क्या लगते हो। इसके बाद पुलिस कर्मी ने मंगाली-रावतखेड़ा रोड पर सड़क हादसे में आजाद की मौत होने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा आजाद का लहूलुहान शव सड़क पर पड़ा था।