{"_id":"62965a7db7acb20bd17e13f4","slug":"the-bike-rider-called-aunty-and-took-away-the-gold-earring-from-the-ear-hisar-news-hsr633147134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने आंटी कहकर पुकारा और झपट ले गए कान से सोने की बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने आंटी कहकर पुकारा और झपट ले गए कान से सोने की बाली
विज्ञापन
हिसार। कुंजलाल गार्डन में सूट सिलवाने जा रही 60 वर्षीय महिला को एक बाइक सवार युवक ने आंटी कहकर पुकारा। जब महिला ने मूडकर देखा तो आरोपी कान से सोने की बाली झपटकर फरार हो गया। इससे बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गई। वारदात दोपहर एक बजे हुई। सूचना मिलने पर 12 क्वार्टर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रिंस मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस ने पीड़िता कमलेश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहाजपुल के पास प्रताप नगर निवासी 60 वर्षीय कमलेश ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे देवर के बेटे की बहू मंजू के साथ सूट सिलवाने के लिए देव वाटिका जा रही थी। कुंजलाल गार्डन की गली नंबर चार में पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार युवक ने आंटी कहकर पुकारा। जब उसने गर्दन घुमाकर पीछे देखा बाइक सवार युवक ने झपटा मारा और कान की बाली तोड़ फरार हो गया। कमलेश का कहना है कि बाली छीनने वाला युवक हमारे सामने से दो-तीन बार गुजरा था। युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। झपटा लगने से बुजुर्ग महिला के कान से खून बहने लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया। एसआई साहब राम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं, जल्द ही आरोपी काबू में होगा।
92 साल की देवी बाई की दोनों बालियां छीनी थी
मई माह की 11 तारीख को दिनदहाड़े शिव नगर में घर के बाहर चारपाई पर लेटी 92 साल की बुजुर्ग महिला देवी बाई के दोनों कानों की बालियां छीनी गई थी। गली में पैदल आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। बाद में एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था। जब पुलिस एक आरोपी को लुधियाना लेकर गई तो वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया था। हालाकि बाद में आरोपी को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू से हमला कर 60 हजार रुपये छीने
कटला रामलीला मैदान स्थित सिंगला अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर चलाने वाले संचालक पर चाकू से हमला कर तीन युवक करीब 60 हजार रुपये छीन ले गए। वारदात मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई। घटना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। स्टोर संचालक को दुकान के पूर्व कर्मी पर शक है।
जानकारी के अनुसार तायल गार्डन निवासी इंद्र कुमार के बेटे नरेश गोयल ने बताया कि कटला रामलीला मैदान में सिंगला अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर है। मंगलवार रात करीब आठ बजे दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए, एक युवक बाहर खड़ा था। उस समय मेरे पिता स्टोर के अंदर थे। स्टोर पर काम करने वाला युवक बाहर गया था। एक युवक ने मेरे पिता का गला पकड़ लिया तो दूसरे युवक ने चाकू से हाथ पर वार किया। इसी दौरान एक युवक ने गल्ले में रखी करीब 60 हजार की नकदी निकाल ली और फरार हो गए। नरेश ने बताया कि हमें शक है कि हमारे स्टोर पर काम करने वाला एक युवक वारदात में शामिल है। क्योंकि उसे पहले चोरी करते पकड़ा गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।